फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at sirmour, on died.

पिता की जिंदगी के लिए लड़ता रहा मासूम

Mon, 08 Dec 2014 04:36 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
car accident at sirmour, on died.

राजबन से मागला छछेती मार्ग पर एक आल्टो कार के खाई में गिरने से इसमें सवार राजपुर निवासी रुपेश (38) की मौत हो गई। जबकि एक बालक समेत दो लोग घायल हो गए। सुनसान मार्ग पर हादसे के बाद दोनों घायल चार घंटे तक तड़पते रहे।

विज्ञापन


लेकिन, हादसे के बाद खाई में फंसे 8 वर्षीय बालक ने हिम्मत नहीं हारी। रात नौ बजे इसी मार्ग से गुजर रहे एक अन्य कार सवार ने बच्चे की चीख सुनी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा शनिवार की शाम करीब पांच बजे हुए था।
विज्ञापन


मामला शनिवार को आल्टो कार में यह लोग राजबन मालगी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान आल्टो कार नंबर एचपी 18ए 2783 में खाई में गिर गई।

हादसे में राजपुर निवासी ललित कपूर (40), सत्यम (8) व रुपेश (38) सवार थे। राजबन से करीब 4 किमी दूर मालगी संपर्क मार्ग पर आल्टो कार करीब 200 फुट गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की जिंदगी बचाने के लिए चिखकर मांगी मदद

car accident at sirmour, on died.

हादसे वाली जगह के साथ जंगल और लगते मार्ग पर वाहनों की कम आवाजाही है। जिससे समय पर घायलों तक सहायता नही पहुंच सकी। हादसे के घायल ललित व उनका पुत्र सत्यम चार घंटे तक खाई में फंसे रहे। गंभीर रूप से घायल पिता को घायल बालक सत्यम दिलासा देता रहा।

रात करीब 9 बजे एक कार इस मार्ग से गुजरी तो घायल बालक सत्यम ने चिल्ला कर सहायता को पुकारा। कार रुकी और इसमें सवार लोगों ने पुलिस व 108 एंबुलेंस पांवटा को सूचित कर दिया।

रात करीब साढ़े 9 बजे पांवटा 108 एंबूलेंस की ईएमटी रेखा शर्मा व पायलट सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed