{"_id":"28430fb73f64cc18b8d1fb55e9fed730","slug":"car-accident-at-rajgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ के पास सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ के पास सड़क हादसे में महिला की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 15 May 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ रोड पर खैरी के पास देर रात एक ऑल्टो कार के ढांक में गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार हादसा देर रात हुआ। इसका पता वीरवार सुबह करीब दस बजे चला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह कार सोलन से राजगढ़ की ओर आ रही थी। जैसे ही खैरी के पास पहुंची कि चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे यह कार ढांक में लुढ़क गई।
कार में एक महिला और उसका पति सवार थे। बताया जा रहा है कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह के समय स्थानीय लोगों को जैसे ही घटना का पता चला वे मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घायल हालत में व्यक्ति को राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि कार सवार दपंति की पहचान अभी नहीं हुई है। छानबीन की जा रही है। पुलिस जल्द ही मृतक महिला के पति के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन