फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Car accident at chamba, two brother killed.

हिमाचल के चंबा में कार हादसा, सगे भाईयों की मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 07 Jul 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 07 Jul 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
Car accident at chamba, two brother killed.
हादसे में दो घायल भी हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। - फोटो : demo pic

हिमाचल के चंबा में मंगलेरा के पास ऑल्टो कार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों सगे भाई थे। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार रात नौ बजे ऑल्टो कार कल्हेल की तरफ जा रही थी।

विज्ञापन


उसी दौरान मंगलेरा के पास पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा पहुंची। हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया। आतीश खान पुत्र प्यार मोहम्मद निवासी गांव कुरमुड ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं आशक अली की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य घायल अस्‍पताल में भर्ती

Car accident at chamba, two brother killed.

दुर्घटना के अन्य दो घायल सलीम मोहम्मद पुत्र रोशन दीन निवासी गांव सोह डाकघर कल्हेल और हमीद पुत्र हाश्मदीन निवासी कल्हेल क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि बुधवार रात के समय कार दुर्घटना के घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

इसमें से एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। एक हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed