फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Captain Ranjit Singh became the state convener of BJP Ex-Servicemen Cell

भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने कैप्टन रणजीत सिंह

Tue, 08 Jun 2021 09:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Jun 2021 09:56 PM IST
सार

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष  सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रकोष्ठ पार्टी की अहम इकाई होते हैं। इनके गठन से जहां पार्टी प्रदेश के विभिन्न वर्गों तक पहुंचती हैं, वहीं पार्टी धरातल तक सशक्त भी होती है। 

विज्ञापन
Captain Ranjit Singh became the state convener of BJP Ex-Servicemen Cell
कैप्टन रणजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने सेवानिवृत्त सेना मेडल प्राप्त कैप्टन रणजीत सिंह को भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक के तौर पर नियुक्ति दी है। वह जिला हमीरपुर की तहसील सुजानपुर के रहने वाले हैं।  इसके अलावा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुनील ठाकुर को प्रदेश संयोजक के रूप में तैनात किया गया है। वह तारा देवी जिला शिमला के रहने वाले हैं। कश्यप ने कहा कि प्रकोष्ठ पार्टी की अहम इकाई होते हैं।

विज्ञापन


इनके गठन से जहां पार्टी प्रदेश के विभिन्न वर्गों तक पहुंचती हैं, वहीं पार्टी धरातल तक सशक्त भी होती है। भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करती है और हर वर्ग की समस्या को जानने के लिए ही ऐसे प्रकोष्ठों का गठन किया जाता है। इससे समाज के सभी वर्गों की समस्याओं की जानकारी समय-समय पर पार्टी को मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा प्रदेश और समाज में कार्य कर रही है, उसे भाजपा को संगठनात्मक रूप में बल मिल रहा है और वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव की दृष्टि से भाजपा मिशन रिपीट की ओर अग्रसर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed