फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Captain Dhyan Chand of mandi passed away, he fought three wars for the country

मंडी: देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले कैप्टन ज्ञान चंद का देहांत

Sat, 05 Feb 2022 09:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 09:46 PM IST
सार

सरकाघाट के हटली क्षेत्र के कैप्टन ज्ञानचंद (84) का शनिवार दोपहर हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। बलद्वाड़ा के कारनी गांव निवासी कैप्टन ज्ञानचंद ने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में भाग लिया था। भारतीय सेना के 18 डोगरा रेजिमेंट में 32 वर्ष सेवाएं देने के बाद वर्ष 1989 में वह सेवानिवृत्त हुए।

विज्ञापन
Captain Dhyan Chand of mandi passed away, he fought three wars for the country
कैप्टन ज्ञान चंद का देहांत - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की सरहद की रक्षा करते हुए तीन युद्धों में भाग लेने वाले हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट के हटली क्षेत्र के कैप्टन ज्ञानचंद (84) का शनिवार दोपहर हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। बलद्वाड़ा के कारनी गांव निवासी कैप्टन ज्ञानचंद ने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में भाग लिया था। भारतीय सेना के 18 डोगरा रेजिमेंट में 32 वर्ष सेवाएं देने के बाद वर्ष 1989 में वह सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद भी वह पूर्व सैनिकों के कल्याण कार्यों में सक्रिय रहे। ऑनरेरी कमीशन अफसर कैप्टन ज्ञानचंद को देश के महामहिम राष्ट्रपति ने भी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान दिया था। शनिवार दोपहर दो बजे वह बलद्वाड़ा में अपने बेटे को स्कूटी पर खाना देने गए थे।

विज्ञापन


वापसी पर जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंचे तो उन्हे हार्ट अटैक आ गया। करीब दस मिनट बाद लोगों ने उन्हें सड़क पर पड़े देखा और बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कैप्टन ज्ञानचंद को बलद्वाड़ा श्मशानघाट में भारी संख्या में पूर्व सैनिकों और स्थानीय जनता ने अंतिम विदाई दी। उनके निधन पर सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, दिलीप ठाकुर, चंद्र मोहन शर्मा आदि ने दुख जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed