{"_id":"611e0d468ebc3e79ed5f6582","slug":"capt-vikram-batra-father-gl-batra-appreciate-acting-in-shershaah-movie-actor-sidharth-malhotra-and-kiara-advani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर: शहीद बतरा के घर गए थे सिद्धार्थ, कायरा बखूबी निभाया ‘शेरशाह’ का किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर: शहीद बतरा के घर गए थे सिद्धार्थ, कायरा बखूबी निभाया ‘शेरशाह’ का किरदार
Thu, 19 Aug 2021 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विनोद राणा, अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:24 PM IST
सार
जीएल बतरा ने कहा कि पालमपुर में शेरशाह फिल्म की हुई शूटिंग के दौरान हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कायरा आडवानी उनके घर आकर उनसे मिले थे।
विज्ञापन
पालमपुर में फिल्म की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1999 कारगिल युद्ध के हीरो रहे शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह को लेकर विक्रम बतरा के परिजन संतुष्ट हैं। इस फिल्म को लेकर उन्होंने साफ कहा कि फिल्म में ड्रामे जैसे कोई बात नहीं है। यह फिल्म विक्रम के जीवन पर एकदम सही दिखती है।
विज्ञापन
इसमें विक्रम बतरा की कहीं भी रील नहीं, बल्कि रियल लाइफ की दिखती है। लिहाजा, इस पूरी फिल्म में कोई कमी नहीं रही। बिक्रम बतरा के पिता जीएल बतरा ने कहा कि करीब दो घंटे दस मिनट की इस फिल्म में उन्हें ऐसा लगा कि यह फिल्म विक्रम बतरा के जीवन पर पूरी तरह से सही बनी है।
विज्ञापन
जीएल बतरा ने कहा कि पालमपुर में शेरशाह फिल्म की हुई शूटिंग के दौरान हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कायरा आडवानी उनके घर आकर उनसे मिले थे। उन्होंने कहा कि शेरशाह फिल्म पर विक्रम बतरा की प्रेमिका का रोल कायरा आडवानी ने बेहद खूबसूरती से निभाया है।
विज्ञापन
कारगिल युद्ध में जाने से पहले शहीद कैप्टन विक्रम बतरा खून से अपनी प्रेमिका की मांग भर गए थे। उनकी मुलाकात पंजाब विवि में एमए करते समय हुई थी। एमए पूरी करने से पहले ही बतरा का चयन आईएमए के लिए हो गया था। दोनों मनसा देवी चंडीगढ़ घूमने गए थे।
मंदिर में परिक्रमा के दौरान विक्रम बतरा ने प्रेमिका का दुपट्टा पकड़कर बधाई हो मिसेज बतरा कहा था। शेरशाह फिल्म में विक्रम का अपनी प्रेमिका की खून का मांग भरने वाला दृश्य हर दर्शक के दिल को छू गया।