{"_id":"65df34b3d93266775a067b64","slug":"capital-roads-rs-621-crore-will-be-paved-ambulance-road-will-be-built-shimla-news-c-19-sml1001-312964-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी की सड़कें 6.21 करोड़ \nसे होंगी पक्की, बनेंगे एंबुलेंस रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी की सड़कें 6.21 करोड़ से होंगी पक्की, बनेंगे एंबुलेंस रोड
विज्ञापन
नगर निगम की मासिक बैठक में प्रस्ताव पारित, सभी 34 वार्डाें की सड़कों की अप्रैल में टारिंग
आचार संहिता से पहले टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश
77 करोड़ रुपये से मजबूत होगी शहर की निकासी व्यवस्था
बालूगंज में खुलेगा इलेक्टि्रक बसों का चार्जिंग स्टेशन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम की संपर्क सड़कें जल्द दुरुस्त होंगी। नगर निगम मार्च-अप्रैल से सड़कों की टारिंग का काम शुरू करने जा रहा है। 6.21 करोड़ रुपये से शहर के सभी 34 वार्डाें की सड़कों की टारिंग की जाएगी।
महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को हुई नगर निगम की मासिक बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। लोकसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता से पहले टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। टारिंग के लिए शहर को 17 जोन में बांटने का फैसला लिया है। हर जोन का अलग टेंडर होगा। राजधानी में बीते साल भारी बारिश से आई आपदा से सबक लेते हुए नगर निगम ने शहर की निकासी व्यवस्था को बेहतर करने की योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के हर वार्ड में नालों को पक्का किया जाएगा। सड़क किनारे बनीं नालियों को दुरुस्त किया जाएगा। इस पूरी योजना पर 77 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
नगर निगम सरकार से इस बजट की मांग करेगा। सदन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। शहर के समरहिल वार्ड के बालूगंज क्षेत्र में 1.28 करोड़ रुपये से ई चार्जिंग स्टेशन बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इस परिसर में पार्किंग का भी प्रावधान किया जाएगा। सरकार से इसके लिए बजट की मांग की जाएगी। सदन ने जिला अदालत और हाईकोर्ट में नगर निगम के अधिवक्ताओं का मानदेय 1500 रुपये बढ़ाने का भी फैसला लिया है। बैठक में उपमहापौर उमा कौशल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
मज्याठ में बनेगा एंबुलेंस रोड
शहर के मज्याठ वार्ड में नालागढ़ सड़क से हैंडपंप तक एंबुलेंस रोड का निर्माण किया जाएगा। इस काम पर 26.41 लाख रुपये खर्च होंगे। बालूगंज वार्ड में अपर चक्कर से कामनादेवी के लिए एंबुलेंस सड़क का बचा हुआ काम पूरा किया जाएगा। इसके लिए 20.41 रुपये के बजट को मंजूरी दी है। भराड़ी वार्ड में बाजार से तारा बारी तक की सड़क 15 लाख रुपये से चौड़ी की जाएगी।
ट्रांसफोरमेशन सेंटर के लिए मिलेगी जमीन
राजधानी शिमला में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट और हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन ट्रांसफोरमेशन के क्षेत्रीय सेंटर बनाए जाएंगे। नगर निगम सदन ने इनके लिए जमीन मुहैया करवाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नगर निगम बजट में भी इसकी घोषणा की थी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इनके जरिये सेनेटरी इंस्पेक्टरों से जुड़े कोर्स शुरू करवाए जाएंगे। शहर में जल्द ही इसके लिए जमीन चिह्नित की जाएगी।
सदन के फैसले जो जनता को देंगे राहत.
बैम्लोई सड़क होगी दुरुस्त, विकासनगर में पैदल रास्ता बनेगा
सदन में बैम्लोई-कनलोग सड़क की मरम्मत पर 47 लाख रुपये खर्च करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा 13.50 लाख रुपये से विकासनगर में पैदल रास्ते पर डंगा लगेगा। सामुदायिक भवन कृष्णानगर में अस्थायी तौर पर आंगनबाड़ी केंद्र खुलेगा।
ठेके पर दिए जाएंगे बुक कैफे, गंज में बनेगा सामुदायिक भवन
छोटा शिमला, चौड़ा मैदान, न्यू शिमला बुक कैफे ठेके पर दिए जाएंगे। समरहिल में शिवमंदिर क्षेत्र में पैदल रास्ते पर 14.31 लाख रुपये खर्च होंगे, 31.35 लाख से गंज बाजार के सामुदायिक भवन की मरम्मत होगी और अधीक्षक हीरानंद कश्यप के सेवा विस्तार का प्रस्ताव सरकार को भेजने का फैसला भी सदन में लिया। इसके अलावा नगर निगम में तैनात चार होमगार्ड जवानों की सेवाओं को मार्च 2025 तक जारी रखने का फैसला लिया।