फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Capable of chair race and Kairav ??first

चेयर रेस में सक्षम और कैरवी प्रथम

Sat, 26 Mar 2022 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Capable of chair race and Kairav ??first
हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में आयोजित गतिविधियों में भाग लेते बच्चे।
रोहड़ू। हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहड़ू में अंतर सदन गतिविधियों का आयोजन करवाया गया। पहली से तृतीय कक्षा तक थ्री लेग्स रेस तथा कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चौथी से नौवीं तक अंतर सदन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कुर्सी दौड़ में पहली में बालक वर्ग में सक्षम जमकेटा प्रथम, शिवांश द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में कैरवी पहले तथा कनू ठाकुर दूसरे स्थान पर रहीं। दूसरी के बालक वर्ग में हर्षित संख्यान ने प्रथम, अरनव बंटा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग मे रीवा देलथी प्रथम, आयान चौहान दूसरे स्थान पर रहा। तीसरी के बालक वर्ग में पार्थिव नेगी पहले, प्रणव शर्मा दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में वासवी चौहान प्रथम और माही सिंह दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

थ्री लेग्स रेस में पहली के बालक वर्ग में अथर्व गोगुल वानव और सक्षम जमकेटा ने प्रथम स्थान, आरव जमकेटा और मृगांक आजाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वैदिका शर्मा और अदिति मोगटा ने प्रथम, क्षृयानवी खिमटा और कैरवी ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी के बालक वर्ग में एविक देलथी और हर्षित संख्यान प्रथम, देविक लूटा और चिराग रावत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रीवा देलथी और अनन्या ने प्रथम स्थान, अलविन राकटा और प्रज्ञा शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरी के बालक वर्ग में विहान सूर्यान और प्रणव शर्मा ने पहला, कवीश ठाकुर और शौर्य शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में वंशिका और प्रियंशी ने प्रथम, वासवी चौहान और सृष्टि मोलटा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंग्रेजी लेखन के सब जूनियर वर्ग में कृतज्ञा सिंह राठौर ने प्रथम, सृष्टि गोझी ने दूसरा स्थान हासिल किया। हिंदी लेखन प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में उमंग भाऊटा ने प्रथम स्थान, अलिना कलेट ने दूसरा स्थान हासिल किया। हिन्दी लेखन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में दिव्यांशी ठाकुर ने प्रथम स्थान, कवीश झंगटा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रुद्र प्रताप सिंह ने प्रथम, सेजल जिल्टा और स्वरा चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंग्रेजी लेखन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में नव्या आजाद ने प्रथम स्थान, मीनाक्षी मथराट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हिंदी लेखन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में नव्या आजाद ने प्रथम, पालक शर्मा और यमिनी नेगी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed