फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Capable children will get a five-storey building, CM inaugurated it

Shimla News: सक्षम बच्चों को मिलेगा पांच मंजिला भवन, सीएम ने किया लोकार्पण

Mon, 21 Oct 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Capable children will get a five-storey building, CM inaugurated it
ढली में 8.28 करोड़ की लागत से किया निर्माण, पेंटिंग भेंट करने वाले बच्चों को दिए 10-10 हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ढली में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान के लिए 8.28 करोड़ रुपये से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। यह सुविधा श्रवण एवं दृष्टिबाधित बच्चों को सुविधा देने में मील का पत्थर साबित होगी।
पांच मंजिला भवन में 32 आधुनिक सुविधाओं और आवासीय कमरों की सुविधा उपलब्ध है। इस भवन में कंप्यूटर प्रयोगशाला, व्यावसायिक प्रशिक्षण कक्ष, संगीत कक्ष, पुस्तकालय, वर्कशॉप और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, 10 कमरे छात्रावास के लिए आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवाली उत्सव के लिए संस्थान के बच्चों को एक लाख रुपये, वाद्य यंत्रों की खरीद के लिए दो लाख रुपये तथा उन्हें पेंटिंग देने वाले बच्चों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस समय संस्थान में 140 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें 106 श्रवणबाधित और 34 दृष्टिबाधित हैं। इस संस्थान में छात्रों को पहली से 12वीं कक्षा तक निःशुल्क आवासीय सुविधा दी जा रही है। यहां छात्रों को हस्तशिल्प, बेकरी, कंप्यूटर कौशल और बागवानी जैसे क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक किरण भड़ाना, एसजेवीएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक सुशील शर्मा, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एनपी सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed