{"_id":"5bdc04d2bdec2269377f7890","slug":"candidates-will-go-on-hunger-strike-for-delay-in-joa-result-by-hpssc-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग को दी चेतावनी, परिणाम घोषित न किया तो इस दिन से करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग को दी चेतावनी, परिणाम घोषित न किया तो इस दिन से करेंगे भूख हड़ताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 02 Nov 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल से अधर में लटके जेओए भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा एक साल पहले करवाई गई थी। आज तक इसका परिणाम घोषित नहीं किया गया है। लंबे इंतजार पर भी भर्ती एजेंसी ने परिणाम घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
अगर छह नवंबर तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ, तो सभी अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग के सचिव के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। अभ्यर्थी अनिल कुमार, पवन ठाकुर, रोबिन, ललित, मधु बाला ने कर्मचारी चयन आयोग और प्रदेश सरकार से मांग की है कि उपरोक्त भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द घोषित किया जाए।
विज्ञापन