फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   candidates have to open zero balance account

प्रत्याशियों को खोलना पड़ेगा जीरो बैलेंस एकाउंट

Sun, 13 Apr 2014 09:57 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 13 Apr 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
candidates have to open zero balance account

लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए यह सूचना है। नामांकन से पहले उन्हें जीरो बैलेंस का एक एकाउंट खोलना होगा। कोई भी प्रत्याशी 20 हजार रुपये से अधिक कैश खर्च नहीं कर सकता है।

विज्ञापन


अधिक खर्च करने के लिए उन्हें चेक बुक का इस्तेमाल करना होगा, जिसके माध्यम से उन्हें भुगतान करने की व्यवस्था की जाएगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने सूबे के कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और शिमला संसदीय सीट के रिटर्निंग आफिसरों को उक्त व्यवस्था लागू करने के लिए कह दिया है, जिससे आयोग के आदेश का अनुपालन कराया जा सके।
विज्ञापन


चुनावी खर्चे पर पैनी नजर रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। नामांकन के दौरान ही प्रत्याशियों को रिटर्निंग आफिसर द्वारा इसका अनुपालन करने के लिए कहा जाएगा। इसका अनुपालन न करना सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। इस बैंक एकाउंट का इस्तेमाल केवल चुनाव के उद्देश्य से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी नजर
निर्वाचन की ओर से सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी। किस प्रत्याशी की ओर से किस प्रकार से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है।

किस प्रत्याशी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कितनी रकम खर्च की जा रही है। इसका भी आंकलन किया जाएगा। इस व्यय को भी चुनावी खर्चे में जोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed