फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cancer patients will reduce pain in Himachal, Pain and Palliative Care Unit in IGMC

हिमाचल में कैंसर के मरीजों का कम होगा दर्द, आईजीएमसी में शुरू हुई ये सुविधा

Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Cancer patients will reduce pain in Himachal, Pain and Palliative Care Unit in IGMC

हिमाचल में अब कैंसर के उपचार में मरीजों को कम दर्द झेलना पड़ेगा। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला के कैंसर अस्पताल में प्रदेश की पहली पेन एंड पेलिएटिव केयर यूनिट स्थापित की गई है।

विज्ञापन


अब कैंसर से ग्रस्त मरीजों की कीमोथैरेपी या अन्य उपचार के दौरान होने वाले दर्द को अत्याधुनिक मशीनरी और दवाइयां-इंजेक्शन काफी हद तक कम कर देंगे। गुरुवार से रेडियोथैरेपी और ऑनकोलॉजी विभाग के तहत यह सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन


70 फीसदी तक कैंसर फैलने पर मरीजों को दर्द झेलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ या एम्स दिल्ली ले जाना पड़ता था। आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज से हर महीने दर्जनों मरीज उपचार के लिए बाहरी राज्यों के अस्पताल में जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विनय सौम्या ने लिया प्रशिक्षण 

Cancer patients will reduce pain in Himachal, Pain and Palliative Care Unit in IGMC

शिमला कैंसर अस्पताल के अलावा टांडा में कैंसर मरीजों का उपचार हो रहा है, लेकिन पेन एंड पेलिएटिव केयर यूनिट हिमाचल में पहली बार शुरू की गई है। -विपिन परमार, स्वास्थ्य मंत्री

उपचार की तकनीक सीखने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनय सौम्या को प्रशिक्षण लेने के लिए हिंदू वाराणसी भेजा गया था। यहां एक साल का प्रशिक्षण लिया गया। उनकी देखरेख में यह उपचार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed