फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cancer hospital will begin treatment with CT simulators and linear machines.

Shimla News: कैंसर अस्पताल में सीटी सिमुलेटर और लीनियर मशीनों से शुरू होगा उपचार

Tue, 28 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cancer hospital will begin treatment with CT simulators and linear machines.
आईजीएमसी में अभी चल रहा दोनों मशीनों का ट्रायल
विज्ञापन

कैंसर के उपचार में सुधार से मरीजों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आईजीएमसी के रेडियोथैरेपी विभाग (कैंसर अस्पताल) के लिए खरीदी गईं करोड़ों रुपये की दो मशीनों को जल्द मरीजों के उपचार के लिए उपयोग करना शुरू कर दिया जाएगा।
उपचार में उपयोग होने वाली इन मशीनों में लीनियर एक्सीलेटर ली नेक और सीटी सिमुलेटर मशीनों को स्थापित किया जा चुका है। इनकी बाकायदा टेस्टिंग भी चल रही है। इन टेस्ट की रिपोर्ट एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड (एईआरबी) को नियमित रूप से भेजी जा रही है। इन रिपोर्ट के आधार पर ही इन मशीनों के अस्पताल में उपचार के लिए उपयोग को एईआरबी से अनुमति मिलेगी। आईजीएमसी के रेडियोथैरेपी विभागाध्यक्ष डॉ. मनीश गुप्ता ने माना कि उपचार में उपयोग होने वाली इन दोनों मशीनों का जल्द लोकार्पण किया जाएगा। इन दिनों इन मशीनों की टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद अनुमति मिलते ही मशीनों का उपचार में उपयोग किया जाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


लीनियर एक्सीलेटर ली नेक मशीन कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए रेडिएशन देने के लिए उपयोग की जाती है। यह कैंसर पर एक्स रे या इलेक्ट्राॅन किरणों को डालती हैं। इससे कैंसर का सटीक उपचार संभव होता है। यह सिर्फ ट्यूमर को टारगेट करती है, जिससे आसपास के स्वस्थ कोशिकाओं को होने वाला नुकसान कम हो जाता है। सीटी सिमुलेटर मशीन सामान्य सीटी स्कैन मशीन से अलग होती है। इसका उपयोग उपचार की योजना बनाने में सहयोगी साबित होता है। इससे सटीक ट्यूमर मैपिंग संभव होती है। इसमें मरीज के शरीर के अंदर ट्यूमर के स्थान, आकार और आकृति की थ्री डी तस्वीरें बनाती है। इसके अनुसार ही चिकित्सक उपचार की आगामी योजना तैयार करते है कि रेडिएशन कहां और कितनी मात्रा में दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article