रद्द हुई सेना की भर्ती, हजारों युवा हुए निराश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में बारिश के चलते बुधवार को होने वाली सेना की भर्ती रैली रद्द हो गई। इससे फौजी बनने की आस में रैली मैदान पहुंचे हजारों युवाओं को एक बार फिर से मायूस होकर घर लौटना पड़ा है। मैदान में पानी भर जाने से भर्ती रैली नहीं हो सकी है।
भर्ती रैली का आयोजन अब 27 फरवरी को होगा। इसके बाद वर्षा के कारण लिपिक, स्टोरकीपर की भर्ती स्थगित कर दी गई।
इसके साथ ही 26 फरवरी को हमीरपुर की तहसील भोरंज, बड़सर, नादौन और उप तहसील बिझड़ी, गलोड़ के युवाओं की भर्ती रैली को भी स्थगित कर दिया गया है।
अब इस दिन होगी भर्ती
25 और 26 फरवरी को होने वाली भर्ती रैलियां अब 27 फरवरी को एक ही दिन होंगी। दोनों भर्ती रैलियां पहले भी बारिश के चलते स्थगित कर दी गई थी।
इनकी तिथियां बदलकर 25 और 26 फरवरी निर्धारित की गई थी, लेकिन 25 फरवरी को दोबारा भर्ती रैली में पहुंचे अभ्यर्थियों को भारी बारिश के चलते दोबारा मायूस होकर घर लौटना पड़ा है।
उधर, भर्ती निदेशक रोहित कुशवाह का कहना है कि बारिश से मैदान में पानी भर गया है। इससे भर्ती रैलियों को स्थगित कर दिया गया है। 25 और 26 फरवरी को होने वाली भर्ती रैलियां अब 27 फरवरी को एक ही दिन में होंगी।
मेडिकल परीक्षा उतीर्ण करने वालों की यहां होगी लिखित परीक्षा
भर्ती रैलियों में जिन युवाओं ने मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उनकी परीक्षा केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में होगी। भर्ती निदेशक रोहित कुशवाह ने मेडिकल पास उम्मीदवारों से अपील की है कि उम्मीदवार 26 फरवरी को राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज हमीरपुर में प्रात: 7 बजे पहुंच कर केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में 26 अप्रैल को होने वाली सामान्य परीक्षा के लिए अपने प्रवेश पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें।
बिलासपुर सिर्फ जीडी भर्ती हो पाई
बुधवार को जिला बिलासपुर की तहसील बिलासपुर सदर, घुमारवीं और उप तहसील भराड़ी और नम्होल के युवाओं में से केवल सिपाही सामान्य ड्यूटी के लिए ही भर्ती संभव हो पाई है।