टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई कनाडा की युवती की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आई एक कैनेनिडयन युवती की मौत हो गई है। बीमार चल रही युवती की मौत एक निजी अस्पताल में हुई है। युवती का टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया है। युवती का शव अभी टांडा मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में कार्रवाई के लिए रखा गया है।
युवती अपने अन्य साथियों के साथ भवारना थाना के तहत गांव सलोह में एक घर में रह रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दो जुलाई को कनाडा की कैथरिन (19) अपने अन्य साथियों संग पालमपुर के सलोह गांव में रह रही थी।
पालमपुर में एक निजी अस्पताल में हुई मौत
ये सभी किसी संस्था के माध्यम से यहां आए थे। उसके साथ अन्य देशों के भी 13 विदेशी आए हैं। लेकिन, वह पिछले दिन बीमार हो गई। इस पर उसे पालमपुर में एक निजी अस्पताल में लाया गया। लेकिन, उसकी वहां पर मौत हो गई है। इसकी सूचना कनाडा दूतावास को भी दे दी गई है।
साथ ही युवती की माता को भी इसकी सूचना दे दी गई है। सूत्रों की मानें तो अस्पताल में युवती का जो इलाज हुआ है, उसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है। उधर, डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि युवती की मौत बीमार होने से हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।