फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Can't give old pension without Centre's support, cm Jairam

Old Pension: सीएम जयराम बोले- केंद्र के सहयोग के बिना नहीं दे सकते पुरानी पेंशन

Mon, 08 Aug 2022 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/सुबाथू/कंडाघाट
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/सुबाथू/कंडाघाट Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Aug 2022 08:07 PM IST
सार

 कंडाघाट में प्रगतिशील हिमाचल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में पुरानी पेंशन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बंद की थी। उस समय एनपीएस लागू करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना था। 

विज्ञापन
Can't give old pension without Centre's support, cm Jairam
सुबाथू में सीएम जयराम व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन केंद्र सरकार के सहयोग के बिना नहीं दी जा सकती। हम इसका रास्ता ढूंढ रहे हैं। कंडाघाट में प्रगतिशील हिमाचल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में पुरानी पेंशन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बंद की थी। उस समय एनपीएस लागू करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना था। कांग्रेस आज वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट मांग रही है तो फिर उनकी बात का मान क्यों नहीं रख रही।

विज्ञापन


कांग्रेस 2012 में सत्ता में रही तो ओल्ड पेंशन लागू क्यों नहीं की। कांग्रेस केंद्र की सत्ता में 50 साल नहीं आएगी। इससे पहले सुबाथू में जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि कोविड के बिना हमें एक और कार्यकाल चाहिए। जहां कमी रह गई है, उसे पूरा किया जाएगा। आज तक जितने भी सीएम रहे हैं, उन्हें सामान्य परिस्थितियों में कार्य करने का मौका मिला है, मगर हमें असामान्य परिस्थिति में कार्य करना पड़ा। दो साल कोविड में निकल गए। जनता एक बार और मौका दे। 
विज्ञापन


मैंने पांचवीं तक पढ़ाई चूल्हे और लालटेन की रोशनी में की
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल आज काफी प्रगति कर चुका है। इसमें पूर्व की सरकारों और सभी मुख्यमंत्रियों का योगदान है। पहले हिमाचल काफी पिछड़ा था। मैंने खुद पांचवीं तक पढ़ाई चूल्हे या लालटेन की रोशनी में की। वर्ष 1975 तक गांव में बिजली नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 अब नहीं आए तो 25 साल नहीं आ सकते
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसा, अध्यक्ष कहीं अपने लोगों को बंद कमरे में भाषण दे रही थीं। उन्होंने कहा कि यदि अब नहीं आए तो 25 साल नहीं आ पाएंगे। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जब तक कांग्रेस का नेतृत्व एक परिवार में रहेगा, परिवार तो फलेगा फूलेगा, मगर कांग्रेस फलफूल नहीं सकती।

Trending Videos

हमें कहते थे बिजली मुफ्त देकर जनना को बना रहे मुफ्तखोर, खुद 300 यूनिट देने का दावा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने और महिलाओं को पेंशन देने की बात पर कांग्रेस पर तीखा हमला किया। कंडाघाट में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाजपा ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कही थी तो कांग्रेस ने प्रचार शुरू किया कि भाजपा जनता को मुफ्तखोरी की आदत डाल रही है। अब कांग्रेस 300 यूनिट फ्री बिजली देगी तो उसमें क्या मुफ्तखोरी नहीं होगी। कहा कि महिलाओं को 1,500 रुपये पेंशन देने की बात की जा रही है। हिमाचल में 36 लाख महिलाएं हैं तो क्या उन्हें कांग्रेस पेंशन दे पाएगी।

कांग्रेस हर जगह पांच लाख युवाओं को रोजगार देने के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही है। भाजपा ने दो लाख युवाओं को रोजगार दिया है। कांग्रेस अपने कार्यकाल में क्या पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा करेगी। यह कांग्रेस का सत्ता पाने का चुनावी स्टंट है। इससे पहले सुबाथू में भी सीएम ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कांग्रेस हिमाचल रोजगार यात्रा निकाल रही है। 50 साल सत्ता में रहे, तब रोजगार क्यों नहीं दिया। देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ाने में कांग्रेस का योगदान रहा है। 

बेरोजगार यात्र का नेतृत्व करने वालों से पूछा कि पिछली बार उन्होंने शिमला रिज मैदान से पीटरहॉफ तक रैली निकाली थी। इसमें बेरोजगार और आउटसोर्स कर्मियों से नारे लगवाए कि सातवीं बार राजा साहब, लेकिन क्या कांग्रेस उन बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवा पाई। सुबाथू में सिविल एरिया को छावनी क्षेत्रों से बाहर करने के सवाल पर मुख्यमंत्री बोले, यह इमोशनल मामला है। इस पर केंद्र के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed