{"_id":"5d8f96d48ebc3e93c734be2e","slug":"electricity-board-employee-died-of-electric-shock-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में करंट लगने से बिजली बोर्ड के कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में करंट लगने से बिजली बोर्ड के कर्मचारी की मौत
Sat, 28 Sep 2019 10:52 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर जिले के थाना क्षेत्र नादौन के तहत बिजली बोर्ड के कर्मचारी की करंट से मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वसारल गांव निवासी कमलेश कुमार 52 जोकि वसारल में ही लाइनमैन कार्यरत था। शाम करीब पांच बजे विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते कमलेश विद्युत लाइन को ठीक करने के लिए एक खंभे पर चढ़ा।
विज्ञापन
जैसे ही कमलेश विद्युत लाइनों को चेक करने लगा अचानक उनमें करंट आ गया और वह नीचे गिर गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने कमलेश को नादौन अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में तैनात डॉक्टर चंद्रशेखर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत करंट लगने के कारण हुई है। इस घटना के बाद गांववासियों में विभाग के प्रति गहरा रोष है। घटना के चलते पूरे गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।