{"_id":"5c287743bdec2256b262ea4d","slug":"apply-for-himachal-pradesh-medha-protsahan-yojana-till-31st-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए करें आवेदन
Sun, 30 Dec 2018 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधा प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र विद्यार्थियों को 31 जनवरी] 2019 तक आवेदन करना होगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को जारी आदेशों में बताया कि निर्धारित तारीख के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। ई-मेल medhaprotsahanhp@gmail.com पर आवेदन पत्र भेजने होंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थियों को एक लाख रुपये की मदद देगी। मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत स्कूल और कॉलेजों के 350 और विश्वविद्यालय के 150 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सालाना 2.50 लाख आय वाले परिवारों के विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन
मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत जमा दो के विद्यार्थियों को जेईई, नीट, एफएमसी, एनडीए, सीएलएटी में प्रवेश के लिए राज्य और राज्य से बाहर के संस्थानों में कोचिंग दिलाई जाएगी। कॉलेज स्टूडेंट्स को रोजगार आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग/ इंश्योरेंस और रेलवे क्षेत्र में नौकरी के लिए कोचिंग दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
अंडर ग्रेजुएशन में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के 75 फीसदी अंक और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियाें के 65 फीसदी अंक होने चाहिए। पोस्ट ग्रेजुएशन में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के 50 फीसदी और आरक्षित वर्ग के 45 फीसदी अंक होने चाहिए। पांच करोड़ के बजट प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना को शुरू करने की अपने पहले बजट भाषण में घोषणा की थी।