फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Campus recruitment training begins at HPU

Shimla News: एचपीयू में कैंपस रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग शुरू

Mon, 27 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Campus recruitment training begins at HPU
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के यूआईटी में सोमवार को चार दिवसीय कैंपस रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग (सीआरटी) का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 30 अक्तूबर तक चलेगा। इसका आयोजन यूआईटी के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ और विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट, कॅरिअर एवं मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एनआईआईटी फाउंडेशन तथा इन्फोसिस फाउंडेशन के सहयोग से किया है। इसमें इंजीनियरिंग शाखाओं के 150 से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इसमें विद्यार्थियों को संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार की तैयारी करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन और एचपीयू कुलगीत के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीन योजना एवं अध्यापक मामलों के निदेशक प्रो. जोगिंदर सिंह धीमान उपस्थित रहे। इस मौके पर यूआईटी के निदेशक प्रो. एजे सिंह, समन्वयन प्लेसमेंट अधिकारी इंजीनियर प्रदीप सुमन, यूआईटी प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट टीम के सदस्य सुनील कुमार, डॉ. राजेश चौहान, डॉ. निकिता गुप्ता, इंजीनियर संदीप कुमार, इंजीनियर हरीश चंद और इंजीनियर दलजीत परमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article