{"_id":"61e445f28e9a903be16462ef","slug":"camera-laptop-and-documents-stolen-from-doctor-duty-room-shimla-news-sml396868347","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर ड्यूटी रूम से लैपटाप, कैमरा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर ड्यूटी रूम से लैपटाप, कैमरा चोरी
विज्ञापन
डेंटल कॉलेज
- फोटो : SHIMLA CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। आईजीएमसी के डेंटल अस्पताल में एक डॉक्टर के ड्यूटी रूम से शातिर कैमरा, लैपटॉप और दस्तावेज चुरा ले गए। चोरी किए सामान की कीमत करीब एक लाख दस हजार रुपये है। डॉ. गुलाब शर्मा की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, रविवार देर शाम पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक डेंटल कॉलेज अस्पताल में ओरल और मैक्सिलोफैबियल सर्जरी विभाग में कार्यरत डॉक्टर के सामान पर शातिरों ने हाथ साफ किया है। चोरी की घटना शाम 5 से 6 बजे के बीच डेंटल कॉलेज के कमरा नंबर 506 में पेश आई। आरोपी उनका डीएसएलआर कैमरा, लैपटॉप, डिग्री और अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गए। अस्पताल में हुई घटना के बाद स्टाफ और अन्य लोग सहमे हुए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक मामले को सुलझाने में सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई।
इसके बाद पड़ेची में पुलिस ने दबिश देकर चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में तीन नाबालिगों को पकड़ा गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।