फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Calling attention motion: Vikramaditya Singh said - there will be investigation into irregularities in the con

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव: विक्रमादित्य सिंह बोले- नेशनल हाईवे तीन के निर्माण और मुआवजे में गड़बड़ी की होगी जांच

Wed, 20 Sep 2023 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Sep 2023 06:27 PM IST
सार

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एनएच-3 के निर्माण कार्य से चार विधानसभा क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। यह एनएच सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बनवाई जा रही है। 

विज्ञापन
Calling attention motion: Vikramaditya Singh said - there will be investigation into irregularities in the con
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-3 हमीरपुर से पारछू के निर्माण में गड़बड़ियों और मुआवजे के आवंटन में धांधली के आरोपों की जांच की जाएगी। जिला स्तरीय हाई पावर कमेटी गठित होगी। इसमें चार विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी सदस्य होंगे। बुधवार को सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी दी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एनएच-3 के निर्माण कार्य से चार विधानसभा क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। यह एनएच सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बनवाई जा रही है। 2007 से 2009 के बीच इसकी डीपीआर बनी और निर्माण 2022 में शुरू हुआ।

विज्ञापन


भू अधिग्रहण में समस्या पेश आई। पिछले दिनों आई बाढ़ से स्थिति खराब हो गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने भी इसे लेकर स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय का कहना है कि निर्माण के दौरान टूटी पाइप लाइन पुन: जोड़ी जा रही है। मलबा डंपिंग साइट पर डाला जा रहा है, बाढ़ से जो डंपिंग साइट क्षतिग्रस्त हुई थी, उसे भी दुरुस्त किया जा रहा है। भू-अधिग्रहण के एवज में 95 फीसदी मुआवजा करीब 280 करोड़ जारी कर दिया है। मुआवजे के आवंटन में गड़बड़ी की जांच उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित होने वाली हाईपावर कमेटी करेगी। निर्माण कार्यों में अनियमितता का मामला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी उठाया जाएगा।
विज्ञापन


सब्जियों के लिए एमएसपी का प्रावधान नहीं : चंद्र कुमार
विधायक रवि ठाकुर की ओर से लाहौल-स्पीति में बेमौसमी सब्जियों को हुए नुकसान के एवज में अनुदान को लेकर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसान बागवानों हुए नुकसान को लेकर सरकार हरसंभव मदद का प्रयास कर रही है। आपदा राहत के मापदंड बदले गए हैं। प्रदेश में सेब और नींबू प्रजाति के फलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था है सब्जियों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नही है, हालांकि आपदा राहत में सभी फसलों को जोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed