फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   California almonds make Himachal's gardeners rich, the Horticulture Department has prepared plants

California Almonds: कैलिफोर्निया बादाम हिमाचल के बागवानों को मालामाल, उद्यान विभाग ने तैयार किए पाैधे

Wed, 18 Dec 2024 11:22 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Dec 2024 11:22 AM IST
सार

 दो साल पहले विश्व बैंक पोषित बागवानी विकास परियोजना के तहत कैलिफोर्निया से बादाम के पौधे आयात किए गए थे। 

विज्ञापन
California almonds make Himachal's gardeners rich, the Horticulture Department has prepared plants
कैलिफोर्निया बादाम - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल के बागवान पहली बार कैलिफोर्निया बादाम लगाकर मालामाल होंगे। उद्यान विभाग ने कैलिफोर्निया बादाम के 20 हजार ग्राफ्टेड और 36 हजार रूट स्टॉक पौधे तैयार किए हैं। दो साल पहले विश्व बैंक पोषित बागवानी विकास परियोजना के तहत कैलिफोर्निया से बादाम के पौधे आयात किए गए थे। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद अब इन पौधों को विभाग बागवानों को उपलब्ध करवा रहा है। सूबे के बागवान उद्यान विभाग के फल संतति एवं प्रदर्शन केंद्रों (पीसीडीओ) से यह पौधे प्राप्त कर सकते हैं। कैलिफोर्निया बादाम पौधा लगाने के दो साल बाद फसल देना शुरू कर देता है। इस किस्म में फरवरी माह के तीसरे हफ्ते से फ्लाॅवरिंग शुरू हो जाती है और अगस्त के अंत तक फसल तैयार हो जाती है। गिरी मध्यम से बड़े आकार की होती है।

विज्ञापन


इसकी गुणवत्ता और स्वाद बेहतरीन होता है। इसका छिलका कागज की तरह पतला होता है। पौधा ऊंचा होता है और आसानी से बादाम तोड़े जा सकते हैं। बादाम की इस किस्म के लिए महज 500 से 600 घंटे चिलिंग आवर की आवश्यकता रहती है। हिमाचल में अब तक कार्मेल, वुड कालोनी, मॉन्टर, एल्डिरच और यूरोजन किस्मों के बादाम की खेती होती है। हिमाचली बादाम में रासायनिक खाद, कीटनाशकों और फफूंदनाशकों का प्रयोग नहीं होता। इसलिए हिमाचली बादाम पूरी तरह आर्गेनिक होते हैं। हिमाचल में कच्चा बादाम सबसे पहले तैयार होता है इसलिए मार्केट में इसकी डिमांड भी सबसे अधिक रहती है। सीजन की शुरुआत में कच्चे बादाम के 100 से 150 रुपये प्रतिकिलो दाम आसानी से मिल जाता है।
विज्ञापन


पहली बार दिए जाएंगे कैलिफोर्निया बादाम के पौधे
विश्व बैंक पोषित प्रोजेक्ट के तहत दो साल पहले कैलिफोर्निया से बादाम के पौधे आयात किए गए थे। पहली बार विभाग प्रदेश के बागवानों को उच्च गुणवत्ता वाले कैलिफोर्निया बादाम के पौधे उपलब्ध करवाने जा रहा है। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद पौधे विभाग के पीसीडीओ से बागवानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।- विनय सिंह, निदेशक, उद्यान विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed