{"_id":"618fea326a2c940b7f010bed","slug":"cage-empty-now-leopard-seen-roaming-in-ramnagar-shimla-news-sml3901423160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजरे खाली, अब रामनगर में घूमता हुआ दिखा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजरे खाली, अब रामनगर में घूमता हुआ दिखा तेंदुआ
विज्ञापन
कैमरे में कैद तेंदुअा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी के रिहायशी इलाकों में मासूम बच्चों को उठाकर ले जाने वाले तेंदुए की तलाश में जुटे वन विभाग के हाथ अभी भी खाली हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे खाली पड़े हैं जबकि, तेंदुआ खुलेआम रिहायशी इलाकों में घूम रहा है। अब अंदेशा जताया जा रहा है कि शहर में एक से ज्यादा तेंदुए घूम रहे हैं।
डाउनडेल, फागली, कनलोग के बाद अब रामनगर एरिया में तेंदुआ दिखा है। शुक्त्रस्वार रात करीब साढ़े आठ बजे रामनगर स्कूल मैदान में तेंदुआ दिखाई दिया। यहां साथ लगते मकान में रहने वाले एक किरायेदार ने इसकी फोटो तक खींच ली। रिहायशी इलाकों में तेंदुआ घूमने के बाद यहां भी लोग दहशत में आ गए हैं। हालांकि, वन विभाग का कहना है कि इसके बारे में सूचना नहीं मिली है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ स्कूल मैदान के बाद साथ लगते जंगल की ओर चला गया। शहर में बीते एक हफ्ते के दौरान अलग-अलग जगह तेंदुआ देखा जा चुका है।
ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि शहर में तीन से चार तेंदुए घूम रहे हैं। वन विभाग भी स्पष्ट तौर पर यह नहीं कह पा रहा है कि शहर में एक ही तेंदुआ है। अलग-अलग जगहों से मिल रही शिकायतों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
लोग बोले-लाइटें पड़ीं खराब, कैसे चलें पैदल
शहर में कई वार्डों में अभी भी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। कनलोग निवासी सुभाष वर्मा का कहना है कि सीपीआरआई से लेकर कनलोग बाईपास तक सड़क पर लगीं लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। कहा कि शहर में तेंदुआ घूमने की घटना के बाद वन विभाग को सभी रिहायशी इलाकों में जंगल की फेंसिंग करनी चाहिए। नगर निगम से मांग की कि खराब लाइटों को जल्द दुरुस्त करवाया जाए।
पिंजरे में फंसा गया कुत्ता
डाउनडेल के समीप सड़क पर तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में शुक्त्रस्वार रात एक कुत्ता फंस गया। पिंजरे में तेंदुए के लिए मांस रखा हुआ था कि एक लावारिस कुत्ता इसे खाने के लिए पिंजरे में घुस गया। यह कुत्ता इसमें बंद हो गया। सुबह यहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना विभाग को दी। विभाग ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में करीब आधा दर्जन पिंजरे लगाए गए हैं, जिससे आदमखोर तेंदुए को पकड़ा जा सके।