{"_id":"63ca92d6a6394f21716afbb7","slug":"cabinet-minister-anurag-thakur-pariksha-pe-charcha-with-jawahar-navodaya-vidyalaya-students-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: अंकों के पीछे न भागें, ज्ञान बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anurag Thakur: अंकों के पीछे न भागें, ज्ञान बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करें विद्यार्थी
Fri, 20 Jan 2023 06:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Jan 2023 06:41 PM IST
सार
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने, मनोबल बनाए रखने और परीक्षा की सही ढंग से तैयारी करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन
परीक्षा पे चर्चा करते केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को जवाहर नवोदय और केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा की। हमीरपुर क्षेत्र का सांसद होने के नाते उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र से 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सबको प्रोत्साहित किया। अनुराग ठाकुर से विद्यार्थियों ने कई प्रश्न किए। ठाकुर ने संतोषजनक उत्तर देकर विद्यार्थियों को संतुष्ट किया।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने, मनोबल बनाए रखने और परीक्षा की सही ढंग से तैयारी करने के टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वह अनुशासित रहकर पूरा साल भर मेहनत करें।
विज्ञापन
अंकों के पीछे न भागकर अपना ज्ञान बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करें और तनाव मुक्त रहकर परीक्षाएं दें। सौ फीसदी परिश्रम करें और परीक्षा परिणाम जो भी हो, उसे स्वीकार करें। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी की प्रधानाचार्य निशि गोयल ने केंद्रीय मंत्री का बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन