फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   C grade apples will be procured in crates as trial from gardeners, facility will be available in Parala proces

HP Apple Season: बागवानों से ट्रायल के तौर पर क्रेट में खरीदा जाएगा सी ग्रेड सेब, पराला में मिलेगी सुविधा

Thu, 08 Jun 2023 10:14 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Jun 2023 10:14 AM IST
सार

पराला प्लांट के 50 किलोमीटर के दायरे के बागवान क्रेटों में अपना सी ग्रेड सेब बेच सकेंगे। महंगे कार्टन के कारण बढ़ती सेब उत्पादन की लागत से बागवानों को राहत दिलाने के लिए सरकार क्रेट में सेब बेचने की व्यवस्था लागू करने जा रही है।

विज्ञापन
C grade apples will be procured in crates as trial from gardeners, facility will be available in Parala proces
क्रेट(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस सीजन में ट्रायल के तौर पर बागवानों से क्रेट में सी ग्रेड सेब की खरीद होगी। ठियोग के पराला स्थित एप्पल प्रोसेसिंग प्लांट के लिए सरकार बागवानों से क्रेट में सेब खरीदेगी। पराला प्लांट के 50 किलोमीटर के दायरे के बागवान क्रेटों में अपना सी ग्रेड सेब बेच सकेंगे। महंगे कार्टन के कारण बढ़ती सेब उत्पादन की लागत से बागवानों को राहत दिलाने के लिए सरकार क्रेट में सेब बेचने की व्यवस्था लागू करने जा रही है। पहले चरण में पराला प्रोसेसिंग प्लांट के लिए सी ग्रेड सेब क्रेट में खरीदा जाएगा। अगले चरण में मंडियों में सभी तरह का सेब क्रेट में बेचने की व्यवस्था लागू होगी।

विज्ञापन


पराला प्लांट के लिए क्रेट में सेब खरीद को निचले, मध्यम और ऊंचाई वाले सेब उत्पादक क्षेत्रों में एचपीएमसी के सेब खरीद केंद्र खोले जाएंगे। यहां बागवान क्रेटों में सेब बेच सकेंगे। साथ ही एचपीएमसी भी बागवानों को क्रेट उपलब्ध करवाएगा। अगले चरण में मंडियों में क्रेट में सेब विपणन के लिए नए ग्रेडिंग पैकिंग सेंटर भी बनेंगे, ताकि मंडियों में क्रेट में पहुंचने वाला सेब बाहरी राज्यों को ट्रांसपोर्टेशन से पहले कार्टन में पैक हो सके। हिमाचल प्रदेश में अभी सिर्फ कुल्लू जिले में क्रेट में सेब बिकता है, लेकिन शिमला जिले में मुकाबले कुल्लू में सेब उत्पादन काफी कम है।
विज्ञापन


पराला प्लांट के 50 किलोमीटर के दायरे में क्रेट में खरीदेंगे सेब : नेगी
ट्रायल के तौर पर इस सीजन में पराला प्रोसेसिंग प्लांट के लिए 50 किलोमीटर के दायरे से प्लास्टिक क्रेट में सी ग्रेड सेब की खरीद होगी। प्रयोग सफल रहा तो आने वाले सालों में मंडियों में सेब क्रेट में खरीदने की व्यवस्था लागू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जगत सिंह नेगी, बागवानी मंत्री

क्रेट से आधा रह जाएगा पैकिंग का खर्चा
कार्टन में सेब की पैकिंग का औसतन छह से आठ रुपये प्रति किलो खर्च आता है, जबकि क्रेट में सेब की पैकिंग करके मंडियों में बेचा जाए तो खर्चा तीन से चार रुपये प्रति किलो से कम आएगा। बागवान अगर वन टाइम यूज क्रेट सेब के लिए प्रयोग करते हैं तो उनको बीस किलो का क्रेट अस्सी रुपये में बाजार में मिल जाएगा। विदेशों से भी सेब प्लास्टिक क्रेट में ही आयात होता है। क्रेट में सेब की गुणवत्ता बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed