फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Byelections Himachal: rebels candidates will withdraw their nomination in pachad

पच्छाद में बागियों को मनाने में भाजपा कामयाब, दोनों आज वापस लेंगे नाम

Thu, 03 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Byelections Himachal: rebels candidates will withdraw their nomination in pachad
- फोटो : अमर उजाला

 सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा उपचुनाव में भाजपा दोनों बागी उम्मीदवारों को मनाने में कामयाब हो गई है। नामांकन वापसी से एक दिन पूर्व युवा नेता आशीष सिकटा और दयाल प्यारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात के बाद नाम वापस लेने के लिए राजी हुए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ये दोनों वीरवार को चुनाव मैदान से हट जाएंगे। दयाल प्यारी ने तो खुद सीएम और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से मुलाकात की पुष्टि की है।
विज्ञापन


सिक्टा के करीबियों ने भी उनके चुनाव मैदान से हटने की बात कही है। पच्छाद में अब भाजपा की रीना कश्यप और कांग्रेस के गंगूराम मुसाफिर के बीच सीधा मुकाबला होगा। उधर, धर्मशाला में अभी मान-मनौव्वल का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भितरघात से डरी कांग्रेस, धर्मशाला में उतारी नेताओं की फौज

यहां कांग्रेस के विजय इंद्र कर्ण के सामने पूर्व विधायक के बेटे पुनीष पाधा हैं तो भाजपा से विशाल नैहरिया के सामने पार्टी के ही राकेश कुमार चुनाव में उतरे हैं। 

 वर्ष 2017 में अपनों की बगावत से जीती हुई बाजी हारने वाले सुधीर शर्मा के अचानक मैदान छोड़ने के बाद भितरघात से डरे कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की टीम से मुकाबला करने के लिए धर्मशाला में बड़े नेताओं की फौज उतार दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed