फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Byelections: Chief Minister Jairam and Congress candidate Pratibha complain about holding public meetings after campaigning

उपचुनाव: प्रचार थमने के बाद मुख्यमंत्री जयराम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा की जनसभाएं करने को लेकर शिकायत

Thu, 28 Oct 2021 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Oct 2021 10:42 PM IST
सार

सीएम पर सराज और प्रतिभा सिंह पर आनी में जनसभाएं करने के आरोप हैं। दोनों दलों ने इस संबंध में वीडियो और फोटो भी भारतीय निर्वाचन आयोग को पेश किए हैं। प्रदेश कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के महासचिव प्रणय प्रताप सिंह की ओर से चुनाव आयोग में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भी सराज में जनसभा करने की शिकायत की गई है।  

विज्ञापन
Byelections: Chief Minister Jairam and Congress candidate Pratibha complain about holding public meetings after campaigning
चुनाव आयोग(फाइल)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव प्रचार थम जाने के दूसरे दिन भी जनसभाएं करने की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की चुनाव आयोग में शिकायतें हुई हैं। सीएम पर सराज और प्रतिभा सिंह पर आनी में जनसभाएं करने के आरोप हैं। दोनों दलों ने इस संबंध में वीडियो और फोटो भी भारतीय निर्वाचन आयोग को पेश किए हैं। प्रदेश कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के महासचिव प्रणय प्रताप सिंह की ओर से चुनाव आयोग में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भी गुरुवार को सराज में जनसभा करने की शिकायत की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें मुख्यमंत्री की एस्कॉर्ट और पायलट गाड़ी के साथ स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी रही। इसमें सरकारी मशीनरी और मुख्यमंत्री कार्यालय के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। यह शिकायत मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा भारतीय निर्वाचन आयोग दिल्ली के लिए भी भेजी गई है।  

विज्ञापन


भाजपा के चुनाव संयोजक सुरेंद्र घोंकरोक्टा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत में कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह आदर्श चुनाव आचार संहिता के निर्देशों की अवहेलना कर रही हैं। गुरुवार को पांच बजे के बाद उन्हें आनी विधानसभा क्षेत्र के पाली गांव में जनसभा करते हुए कैमरे में रिकॉर्ड करने का दावा कर इस संबंध में दो वीडियो भी शिकायत के साथ अटैच किए हैं। वे आधारभूत दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।  
विज्ञापन


आयोग में कांग्रेस प्रत्याशी अवस्थी की भी पुराना खाता देने की शिकायत 
भाजपा ने भारतीय निर्वाचन आयोग में कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी की भी शिकायत की है कि उन्होंने अपने चुनावी खर्चों को दिखाने के लिए अपना पुराना खाता दिया है, जबकि इसके लिए हमेशा नया खाता खोला जाना होता है। एक शिकायत जुब्बल-कोटखाई में पोस्टर फाडे़ जाने की भी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed