फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Byelection: Recruitment will start for thousands of posts including promotion as soon as the code of conduct is removed in Himachal

उपचुनाव: हिमाचल में आचार संहिता हटते ही पदोन्नति समेत हजारों पदों के लिए शुरू होगी भर्ती

Mon, 01 Nov 2021 01:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Nov 2021 01:23 PM IST
सार

चुनावी शोर थमने के बाद शिक्षा समेत अन्य विभागों में लंबित कार्य शुरू हो जाएंगे। इनमें हजारों पदों पर होने वाली शिक्षकों-कर्मचारियों की भर्ती व प्रमोशन के लिए प्रक्रिया शामिल है। प्रदेश शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती दिवाली के बाद होगी।

विज्ञापन
Byelection: Recruitment will start for thousands of posts including promotion as soon as the code of conduct is removed in Himachal
भर्ती(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में एक संसदीय सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। अब दो नवंबर को चुनावी नतीजे आएंगे, जबकि आचार संहिता आधिकारिक रूप से पांच नवंबर को हटेगी। चुनावी शोर थमने के बाद शिक्षा समेत अन्य विभागों में लंबित कार्य शुरू हो जाएंगे। इनमें हजारों पदों पर होने वाली शिक्षकों-कर्मचारियों की भर्ती व प्रमोशन के लिए प्रक्रिया शामिल है। प्रदेश शिक्षा विभाग में आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती दिवाली के बाद होगी। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रखी गई थी।

विज्ञापन


आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते शिक्षा विभाग पांच नवंबर के बाद नियुक्तियां देगा। चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा और शेष चार हजार पद आवेदन आधार पर भरे जाने हैं।  पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 के प्रावधानों के अनुसार उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभागों के तहत शैक्षणिक संस्थानों में बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के 8000 पद भरे जा रहे हैं। जिस गांव या पंचायत के स्कूल में भर्ती की जानी है, वहां के स्थानीय निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कला और शारीरिक शिक्षकों के 1690 पदों पर आचार संहिता हटते ही भर्ती शुरू होगी। कला शिक्षकों के 820 और शारीरिक शिक्षकों के 870 पद जिलावार भरे जाने हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत भरे जाने वाले शेष करीब दो हजार पदों को भरने की प्रक्रिया को भी पूरा किया जाएगा। इसी तरह शिक्षा विभाग ने जेबीटी की भर्ती के लिए पदों का बंटवारा कर दिया था, लेकिन आचार संहिता की वजह से काउंसलिंग शुरू नहीं की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed