फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Byelection: BJP state president Kashyap reached New Delhi with a panel of possible candidates

उपचुनाव: संभावित प्रत्याशियों का पैनल लेकर नई दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कश्यप

Mon, 04 Oct 2021 07:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Oct 2021 07:52 PM IST
सार

संभावित प्रत्याशियों का पैनल लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप नई दिल्ली रवाना हो गए हैं।  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड टिकटों पर मंगलवार के बाद कभी भी फैसला ले सकता है। 

विज्ञापन
Byelection: BJP state president Kashyap reached New Delhi with a panel of possible candidates
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभावित प्रत्याशियों का पैनल लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। सोमवार को वह धर्मशाला से ही नई दिल्ली चले गए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड टिकटों पर मंगलवार के बाद कभी भी फैसला ले सकता है। धर्मशाला में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में रविवार को भाजपा के संभावित प्रत्याशियों का पैनल बनाया गया है। कश्यप इसे संसदीय बोर्ड को सौंपेंगे। पैनलों की सूची लेकर सुरेश कश्यप सोमवार दोपहर बाद नई दिल्ली पहुंचे। वह मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेंगे और उन्हें सूची सौंपेंगे। मंगलवार या बुधवार को संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष टिकट फाइनल करेंगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उपचुनाव हिमाचल: कांग्रेस हाईकमान जल्द करेगा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
विज्ञापन


संभावित प्रत्याशियों के पैनल में हैं ये नाम 
मंडी लोस सीट: महेश्वर सिंह, ब्रिगेडियर खुशाल सिंह, अजय राणा, निहाल चंद और पंकज जम्वाल
फतेहपुर विस सीट : कृपाल परमार, बलदेव ठाकुर, रीता ठाकुर और पंकज ठाकुर
अर्की विस सीट : रतनपाल सिंह, गोविंद राम शर्मा, आशा परिहार
जुब्बल-कोटखाई विस सीट : चेतन बरागटा और नीलम सरैइक

अंदरूनी सर्वे को आधार बना पैनल से बाहर के नेताओं पर भी विचार 
संसदीय बोर्ड पार्टी के अंदरूनी सर्वे और खुफिया रिपोर्ट के आधार पर इस पैनल से बाहर के नेताओें को टिकट देने पर भी विचार कर सकता है। सूत्रों के अनुसार संसदीय बोर्ड जिताऊ प्रत्याशियों पर गंभीरता से विचार करेगा। चूंकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश से ही संबंध रखते हैं। ऐसे में संसदीय बोर्ड में उनकी राय भी बहुत अहमियत रखेगी। कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के खिलाफ क्षेत्र, जाति आदि के तमाम समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की उपलब्धियों पर लड़ेंगे चुनाव : जयराम
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव समिति की बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में संभावित नामों पर चर्चा की गई और नामों के पैनल को दिल्ली भेज दिया गया है। जल्द नामों की घोषणा हो जाएगी। कांग्रेस जिस मर्जी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे, वह लड़ सकती है। हम केंद्र सरकार में सशक्त नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एवं हिमाचल में सरकार की उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed