{"_id":"62bdf58b77fcfe1364730470","slug":"by-uprooting-the-roof-in-panchrukhi-the-necklace-of-notes-and-the-goods-of-maniyari-were-stolen-from-the-shop-shimla-news-sml413798981","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत उखाड़कर नोटों के हार ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत उखाड़कर नोटों के हार ले उड़े चोर
विज्ञापन
पंचरुखी में चोरों ने तोड़ी छत की टीन
- फोटो : Kangra
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी में दुकान की छत की टिन उखाड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इससे दुकानदार का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंचरुखी बाजार में बुधवार रात मनियारी की दुकान करने वाले विनोद वालिया ने बताया कि चोरों ने दुकान की छत ऊपर से उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान से नोटों के हार, मनियारी व अन्य सामान ले गए हैं। वहीं पंचरुखी बाजार में सीसीटीवी कैमरे खराब होने से यह चोरी की वारदात भी किसी कैमरे में कैद नहीं हो सकी है। उधर, थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गगल में खटेहड़ की महिला का पर्स ले उड़ा शातिर
गग्गल (कांगड़ा)। गगल चौक में वीरवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक शातिर रेन शेल्टर में खड़ी गांव खटेहड़ की महिला का पर्स ले उड़ा।
जानकारी के अनुसार कुमारी शिवालिका ने बताया कि पर्स चोरी होने का पता उसे बस में चढ़ने के बाद लगा, जब उसने अपना बैग खोलकर देखा और पर्स को गायब पाया उसने बताया कि पर्स में छह हजार रुपये थे। इस बारे उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है।