फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election in himachal: congress leader kaul singh thakur statement in election campaign

कौल सिंह बोले- ब्रिगेडियर की गृह पंचायत से कांग्रेस को बढ़त नहीं मिली तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास

Sun, 24 Oct 2021 08:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/बंजार/गुशैणी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/बंजार/गुशैणी (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Oct 2021 08:54 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा उप चुनावों में डरी हुई है। मुख्यमंत्री गली-गली जाकर नुक्कड़ सभाएं करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
by election in himachal: congress leader kaul singh thakur statement in election campaign
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने रविवार को मंडी में मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि भाजपा प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर की गृह पंचायत नगवाईं से अगर कांग्रेस को लीड नहीं मिलती है तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा उप चुनावों में डरी हुई है। मुख्यमंत्री गली-गली जाकर नुक्कड़ सभाएं करने को मजबूर हैं। राजनीति से संन्यास ले चुके शांता कुमार को चुनाव प्रचार में लाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंडी से हैं और इस चुनाव से उनकी कुर्सी खतरे में है, ऐसा कहकर जयराम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रतिभा सिंह चुनाव हारी थीं तो वीरभद्र सिंह को इस्तीफा देना नहीं पड़ा था। सेना और सेना के अधिकारियों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ब्रिगेडियर को कारगिल हीरो के रूप में प्रचारित कर रही है जबकि असली हीरो तो वे हैं जो 527 जवान शहीद हुए हैं। असली हीरो शहीद कैप्टन विक्रम बतरा और कैप्टन सौरभ कालिया हैं, जिन पर हमें गौरव है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बताएं कि सराज और धर्मपुर के अलावा मंडी में कहां विकास हुआ है। उधर, सुंदरनगर में मंडी संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक गंगूराम मुसाफिर और बंबर ठाकुर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर सरकारी उपक्रमों और संपत्तियों को बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाचन के धनोटू में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पूर्व में केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के समय बनाई गई संपत्तियों को बेचा जा रहा है। सुंदरनगर में अन्य प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने भी आरोप लगाया है कि भाजपा लोगों को झूठे सपने दिखाकर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने का काम करती है। 

भाजपा ने तोड़े महंगाई के रिकॉर्ड: प्रतिभा 
मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने रविवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तेल, प्याज व दालों के रेट आसमान छू रहे हैं। बंजार के लारजी व घियागी में प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा हिमाचल को बांटने का काम कर रही है। हिमाचल को अपर व निचला के रूप में विभाजन कर रही है। कांग्रेस क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती है।


भाजपा आम लोगों को भ्रमित कर रही है। जनता के बीच रामचंद्र के नाम पर वोट मांगती है। हिमाचल में अगर मंदिरों को बनाया व मरम्मत की है तो वह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की देन है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा भारतीय सेना का भी श्रेय ले रही है। भाजपा ने लोगों को ठगने का काम किया है और अब भाजपा विकास का रोना रो रही है। इस दौरान विधायक आशा कुमारी ने कहा कि आज पूरे देश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed