{"_id":"616ac3117c1037757d2d1e48","slug":"by-election-in-himachal-congress-candidate-pratibha-singh-statement-in-rampur-bushar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी उपचुनाव: प्रतिभा बोलीं- बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी मोदी सरकार की देन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी उपचुनाव: प्रतिभा बोलीं- बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी मोदी सरकार की देन
Sat, 16 Oct 2021 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Oct 2021 05:49 PM IST
सार
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने दत्तनगर, नीरथ में भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके आदर्श, स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा साथ रहेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने शनिवार को तकलेच में आयोजित जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा क्षेत्रवाद की राजनीति करने और लोगों में झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है। तीन नए कृषि कानूनों को लेकर देश के किसान-बागवान एक साल से सड़कों पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनसे बात तक नहीं कर रही है।
विज्ञापन
प्रतिभा ने दत्तनगर, नीरथ में भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके आदर्श, स्नेह और मार्गदर्शन हमेशा साथ रहेगा।
विज्ञापन