फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election himachal Pradesh: congress candidate pratibha singh statement in sarkaghat Mandi

प्रतिभा सिंह बोलीं- सात पीढ़ियां भी नहीं चुका सकतीं देश के जवानों का ऋण

Wed, 13 Oct 2021 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/सरकाघाट
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/सरकाघाट Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Oct 2021 06:18 PM IST
सार

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। चिट्टे जैसे नशे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। महंगाई और बेरोजगारी के इस सरकार के कार्यकाल में रिकॉर्ड टूट गए हैं।

विज्ञापन
by election himachal Pradesh: congress candidate pratibha singh statement in sarkaghat Mandi
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल युद्ध पर दिए विवादित बयान पर चौतरफा घिरने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने सरकाघाट के रोपड़ी में जनसभा में सैनिकों की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि देश के जवानों का ऋण हमारी सात पीढ़ियां भी नहीं चुका सकतीं। देश के जवान दिन-रात सरहद पर जान हथेली पर लेकर जनता की रक्षा करते हैं। उनकी कुर्बानियों का कर्ज भला कौन चुका सकता है।

विज्ञापन


इससे पहले नबाही और बलद्वाड़ा में उन्होंने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की ओर से करवाया प्रदेश का विकास जनता को याद करवाया। कहा कि पूर्व सीएम के करवाए विकास का भी कोई ऋण अदा नहीं कर सकता है। उनके आशीर्वाद और उनके बताए जन कल्याण के मार्ग पर मैं भी तत्पर हूं। हालांकि, मेरा मन चुनाव लड़ने का नहीं था, लेकिन उनकी जनसेवा से मुझे प्रेरणा मिली और मैंने चुनाव लड़कर जनसेवा करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। चिट्टे जैसे नशे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। महंगाई और बेरोजगारी के इस सरकार के कार्यकाल में रिकॉर्ड टूट गए हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री रंगीलाराम राव, विधायक राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, हरदीप बावा, डॉ. जेके आजाद, पवन ठाकुर, यदोपति ठाकुर, विजय कानव, अखिल गुप्ता और रिंकू चंदेल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed