फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   But the ABVP's hunger strike continues on the 12th day as well.

Shimla News: पर एबीवीपी का अनशन 12वें दिन भी जारी

Fri, 14 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
But the ABVP's hunger strike continues on the 12th day as well.
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में फीस वृद्धि वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की क्रमिक भूख हड़ताल शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी रही। 12वें दिन इकाई कार्यकर्ता राजीव और अंकुश अगले 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे। इससे पहले 11वें दिन इकाई उपाध्यक्ष ईशा और जया ने 24 घंटे का अनशन पूरा किया। एबीवीपी के इकाई मंत्री सुशील शर्मा ने कहा कि फीस वृद्धि से आम परिवारों के छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से बढ़ी फीस तत्काल वापस लेने की मांग की। संगठन ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने को छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार बताया। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि प्रशासन लगातार छात्र हितों की अनदेखी कर रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article