फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Businessmen will discuss on the formation of Kalyan Board at una

कल्याण बोर्ड के गठन पर इस दिन चर्चा करेंगे व्यापारी

Sun, 11 Nov 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 11 Nov 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Businessmen will discuss on the formation of Kalyan Board at una

प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारी अगली रणनीति के लिए 18 नवंबर को सुजानपुर के सागर होटल में एकत्रित होंगे। यहां न केवल व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर चर्चा होगी, बल्कि संगठन की मजबूती को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन


व्यापारियों की मांग है कि कल्याण बोर्ड में व्यापार मंडल की समस्त कार्यकारिणी को शामिल किया जाए, ताकि व्यापारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट होकर उचित मंच पर आवाज उठा सकें।
विज्ञापन


18 नवंबर को होने वाली बैठक में प्रदेश भर से व्यापारी हिस्सा लेंगे। इसकी अध्यक्षता प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश के व्यापारी अपने सुझाव रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Businessmen will discuss on the formation of Kalyan Board at una

सुजानपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता और प्रदेश सदस्य गौरव जैन ने बताया कि बैठक में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति भी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी जिलों के व्यापारी हिस्सा लेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। प्रदेश स्तरीय बैठक में मदन लाल खुराना, राकेश कैलाश, सोहन लाल गुप्ता, केके धवन, नरिंद्र गोयल, राजिंद्र जिंडा, वेद शर्मा, राजकुमार गुप्ता, प्रवीण कौशल, महिपाल, अमरनाथ, सुरेश बजाज, सुरेंद्र गुप्ता बिलासपुर, राजा महेंद्रू मंडी, गोविंद ठाकुर,

बिट्टू, राकेश कोहली कुल्लू, सुदर्शन भट्ट मनाली, मुकेश गुप्ता सोलन, इंद्रजीत शिमला, हरीशचंद्र गुप्ता रामपुर बुशहर, रोशन लाल रोहडू, अजय ठाकुर ठियोग, सरजीवन, मुल्खराज, सुरेंद्र सूद, रविंद्र अरोड़ा और इकबाल सिंह सहित अन्य विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed