फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Businessmen divided over selling firecrackers with pictures of Goddess

Shimla News: देवी के चित्रों वाले पटाखे बेचने पर बंट गए कारोबारी

Sat, 11 Nov 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Businessmen divided over selling firecrackers with pictures of Goddess
कारोबारी नेता बोले, ऐसे पटाखे बेचना गलत
विज्ञापन

सरकार को बंद करना चाहिए इनका निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली पर देवी के चित्रों वाले पटाखे न बेचने के प्रदेश व्यापार मंडल के फैसले पर शिमला के कारोबारी बंट गए हैं। कारोबारियों का एक धड़ा इस फैसले का समर्थन कर रहा है तो दूसरा धड़ा फिलहाल इसे तर्कसंगत नहीं बता रहा।

प्रदेश व्यापार मंडल ने दिवाली पर देवी-देवताओं के चित्रों वाले पटाखे न बेचने का फैसला लिया था। ऐसा करने पर मुकदमा तक दर्ज करने की बात कही थी। उधर शिमला शहर में लगाए गए पटाखों के कई स्टॉलों पर कारोबारी देवी के चित्रों वाले पटाखे बेच रहे हैं। शहर के सबसे बड़े पटाखा बाजार आइस स्केटिंग रिंक समेत उपनगरों में भी कई कारोबारियों के पास ऐसे पटाखों का स्टॉक पड़ा है। इनका कहना है कि वह व्यापार मंडल के फैसले का समर्थन करते हैं लेकिन अब जो स्टॉक खरीद लिया है, उसे बेचना भी जरूरी है। दूसरा धड़ा ऐसे पटाखों की बिक्री न करने को लेकर कारोबारियों को जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन




दोनों व्यापार मंडलों केे अपने तर्क
हरजीत मंगा की अध्यक्षता वाले व्यापार मंडल का दावा है कि शिमला का कोई भी कारोबारी ऐसे पटाखे नहीं बेच रहा। जो बेच रहे हैं, वह शिमला के नहीं हैं। अध्यक्ष हरजीत मंगा ने कहा कि यह मामला आस्था से जुड़ा है और कारोबारियों को इस बारे में जागरूक भी कर रहे हैं। दूसरे व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि वह भी प्रदेश व्यापार मंडल के फैसले के साथ हैं और ऐसे पटाखे नहीं बिकने चाहिए। लेकिन पहले इनका निर्माण बंद होना चाहिए। अब जो कारोबारी इन्हें खरीद चुके हैं, वह इन्हें बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article