फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Weather: Snowfall in Rohtang, Kinnaur, and Lahaul; rain and snow expected today as well.

मौसम: रोहतांग, किन्नौर और लाहौल में बर्फबारी; निचले इलाकों में बारिश से ठंड, आज भी बरसात और हिमपात के आसार

Mon, 28 Sep 2026 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाल
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 12:45 AM IST
सार

आज के मद्देनजर मौसम केंद्र शिमला ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather: Snowfall in Rohtang, Kinnaur, and Lahaul; rain and snow expected today as well.
रोहतांग दर्रा में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदले मौसम के बीच रोहतांग दर्रा समेत कुल्लू, किन्नौर और स्पीति की चोटियों पर रविवार को बर्फबारी हुई। ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों ठियोग, रामपुर, कुल्लू के आउटर सिराज के अलावा धर्मशाला में बारिश होती रही। स्पीति घाटी में शनिवार रात काजा, हिक्किम, लंगजा, कौमिक और आसपास के गांवों में करीब पांच सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी। पारा गिरने से ठंड का अहसास होने लगा है। उधर, सांगला और डोडरा क्वार के बीच पड़ने वाले रुपिन पास पर दो डेरों के 12 भेड़पालक करीब ढाई हजार भेड़-बकरियों के साथ फंस गए हैं। भेड़ पालकों के अनुसार बर्फबारी में उनकी करीब 300 भेड़ बकरियों की मौत भी हो गई है। आज के मद्देनजर मौसम केंद्र शिमला ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


उधर, चोरी-छिपे किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए राजस्थान और गुजरात के नौ श्रद्धालुओं को किन्नौर प्रशासन ने शनिवार देर शाम रेस्क्यू कर लिया। यह श्रद्धालु बेस कैंप गणेश बाग से थोड़ा ऊपर गुफा में बर्फबारी में फंस गए थे। पुलिस और होमगार्ड के जवानों की 10 सदस्यीय टीम ने इन्हें सुरक्षित तंगलिंग पहुंचाया। शिमला समेत कई इलाकों में बादल छाए रहे। रोहड़ू में जांगलिख पुल के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से वाहन सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


किन्नौर के टापरी के पास पागल नाले में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे भारी मलबा आने से नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया। मलबे में एक कार भी फंस गई। हाईवे शाम साढ़े पांच तक बंद रहा। मलिंग, नेसंग झूला और शासो के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण नाको से काजा की ओर यातायात भी ठप रहा। छितकुल-रानी कांडा मार्ग पर हिमस्खलन से मार्ग बंद हो गया। शनिवार रात ज्यूरी और बधाल में तेज हवाओं से कई पेड़ गिर गए। क्षेत्र में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। कांगड़ा जिला में सुबह धूप के साथ हल्के बादल छाए रहे। धर्मशाला में दोपहर बाद करीब तीन बजे कुछ समय के लिए तेज बारिश हुई। चंबा में धूप खिली रही। ऊना और हमीरपुर में भी मौसम सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्पा में 3.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
रविवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 22.0, भुंतर में 19.5, कल्पा में 3.8, ऊना में 19.7, केलांग में 9.5, चंबा में 19.1 और पांवटा साहिब में 22.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। अधिकतम तापमान में ऊना सबसे गर्म रहा। यहां 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भुंतर में 31.0, मंडी में 29.2, कांगड़ा में 28.9, सुंदरनगर में 28.5, चंबा में 27.9, धर्मशाला में 26.0, पालमपुर में 24.3, नाहन में 21.8, केलांग में 21.6, शिमला में 20.1 और कल्पा में 8.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।


आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार
मौसम केंद्र शिमला ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 28 और 29 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उसके बाद मौसम साफ रह सकता है। मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, 30 सितंबर के बाद आगामी दिनों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed