{"_id":"6ab9fad12d3185ca400e282f","slug":"bank-strike-postponed-iba-ufbu-meeting-latest-update-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की बैठक के बाद लिया गया फैसला; ग्राहकों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की बैठक के बाद लिया गया फैसला; ग्राहकों को राहत
Mon, 28 Sep 2026 10:58 AM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:58 AM IST
सार
बैंकों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय बैंक संघ (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बैठक में विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने आंदोलन और हड़ताल की कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
बैंक हड़ताल टली
- फोटो : एएनआई-अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। बैंकों में प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, बैठक में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न लंबित मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। बैंक यूनियनों की ओर से उठाए गए मामलों पर बातचीत के बाद फिलहाल प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को आगे बढ़ाने के बजाय इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
रविवार रात हुई अहम बैठक
भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के प्रतिनिधियों के बीच रविवार रात बैठक हुई। इसमें बैंक कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने हड़ताल की प्रस्तावित कार्रवाई को फिलहाल रोकने का फैसला किया। इससे बैंकिंग सेवाओं को लेकर बनी तत्काल अनिश्चितता दूर हो गई है।
विज्ञापन
ग्राहकों को मिली राहत
हड़ताल की संभावना के चलते बैंक ग्राहकों को लेनदेन और अन्य बैंकिंग सेवाओं के प्रभावित होने की चिंता थी। अब हड़ताल स्थगित होने से फिलहाल ग्राहकों को राहत मिली है। बैंकों में सामान्य कामकाज जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, बैंक कर्मचारियों से जुड़े जिन मुद्दों पर बैठक में चर्चा हुई है, उन पर आगे की बातचीत महत्वपूर्ण रहेगी।
विज्ञापन
लंबित मुद्दों पर आगे भी होगी बातचीत
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने फिलहाल आंदोलन और हड़ताल को स्थगित किया है। इसका मतलब यह है कि बैंक कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों का अंतिम समाधान अभी बाकी हो सकता है। आने वाले दिनों में भारतीय बैंक संघ और बैंक यूनियनों के बीच इन मुद्दों पर आगे बातचीत हो सकती है। इसी बातचीत के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।