फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Buses started running on long routes from Keylong after 109 days, facility will be available through Atal Tunn

Lahaul: केलांग से 109 दिन बाद लंबे रूटों पर दौड़ीं बसें, अटल टनल के रास्ते से मिलेगी सुविधा

Thu, 03 Apr 2025 12:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Apr 2025 12:24 PM IST
सार

 जनजातीय क्षेत्र लाहौल से अटल टनल रोहतांग से होकर 109 दिन बाद एचआरटीसी के केलांग डिपो की बस सेवाएं दूसरे राज्यों के लिए शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
Buses started running on long routes from Keylong after 109 days, facility will be available through Atal Tunn
केलांग से बसें शुरू(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र लाहौल से अटल टनल रोहतांग से होकर 109 दिन बाद एचआरटीसी के केलांग डिपो की बस सेवाएं दूसरे राज्यों के लिए शुरू हो गई हैं। बुधवार को निगम की उदयपुर से रिकांगपिओ, केलांग से चंडीगढ़ और केलांग-हरिद्वार रूट पर बसें दौड़ीं। अब तक लाहौल से कुल्लू के बीच ही बस सेवाओं का संचालन हो रहा था। हालांकि, निगम लेह-दिल्ली बस सेवा को छोड़कर सभी लंबे रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी में है। लेह के लिए बस सेवाएं शुरू होने में अभी काफी समय लग सकता है। उस ओर अभी सड़क बहाल होने में समय लगेगा। पिछले साल दारचा-सरचू सड़क 23 अप्रैल को यातायात के लिए बहाल हुई थी। लिहाजा, इस बार सर्दी के मौसम में अधिक बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन


लंबे रूटों पर बस सेवा शुरू होने से लाहौल के लोगों सहित अन्य यात्रियों को सुविधा मिलेगी। केलांग-हरिद्वार के बीच बस सेवा शुरू होने से प्रवासी कामगारों को लाभ होगा। ये कामगार नेपाल से मजदूरी के लिए लाहौल आते हैं। गौर रहे कि सीजन के लिए प्रवासी कामगारों का अब भारी संख्या में लाहौल आना शुरू हो गया है। रिकांगपिओ और चंडीगढ़ रूट पर यात्रियों की संख्या ठीक रहती है। एचआरटीसी के केलांग डिपो के सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद ने कहा कि लंबे रूटों पर बस सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। उदयपुर से रिकांगपिओ के लिए चलने वाली बस वाया त्रिलोकनाथ होकर आवाजाही करेगी। केलांग से चंडीगढ़ के लिए 5:30 और केलांग-हरिद्वार बस प्रस्थान का समय केलांग से सुबह 8:00 बजे रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed