{"_id":"7b651a0059af95c033db4e5419828abb","slug":"buses-sector-sanjuli-now-operate-from-dhalli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए अब कहां से मिलेंगी संजौली के लिए बसें?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए अब कहां से मिलेंगी संजौली के लिए बसें?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Jul 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के लोकल रूटों पर दौड़ने वाली एचआरटीसी के संजौली सेक्टर की बसें अब ढली से ऑपरेट होंगी। निगम प्रबंधन ने बसों का संचालन ढली से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
संजौली स्थित एचआरटीसी के सेक्टर ऑफिस में अब निगम का बुकिंग काउंटर खुलेगा। ढली-संजौली रूट पर अब स्थानीय लोगों को बसों की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी।
एचआरटीसी के संजौली सेक्टर की बसें ढली से ऑपरेट होने के बाद अब यात्रियों को नियमित अंतराल में बस सेवा उपलब्ध होगी। एचआरटीसी के संजौली स्थित सेक्टर ऑफिस में बुकिंग काउंटर खुलेगा।
विज्ञापन
यात्री अब संजौली स्थित बुकिंग काउंटर से ही लांग रूट बसों की टिकट बुक करवा सकेंगे। एचआरटीसी के स्टूडेंट पास और सभी रियायती कार्ड भी ढली में बनेंगे।
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक (लोकल) देवासेन नेगी ने बताया कि संजौली सेक्टर की बसें ढली से ऑपरेट होंगी। संजौली स्थित सेक्टर ऑफिस अब बुकिंग ऑफिस के तौर पर प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन