{"_id":"653bcdbd09a0d26af40fa5a8","slug":"bus-went-out-of-control-on-circular-road-hit-seven-vehicles-30-passengers-narrowly-escaped-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सर्कुलर रोड पर निजी बस अनियंत्रित, सात वाहनों को मारी टक्कर, 30 सवारियां बाल-बाल बचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सर्कुलर रोड पर निजी बस अनियंत्रित, सात वाहनों को मारी टक्कर, 30 सवारियां बाल-बाल बचीं
Fri, 27 Oct 2023 08:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 27 Oct 2023 08:20 PM IST
सार
शिमला के सर्कुलर रोड पर एक निजी बस अनियंत्रित होने के बाद वाहनों से टकरा गई। बस में चालक-परिचालक सहित करीब 30 सवारियां बैठी थीं।
विज्ञापन
निजी बस अनियंत्रित
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला के सर्कुलर रोड पर एक निजी बस अनियंत्रित होने के बाद वाहनों से टकरा गई। बस में चालक-परिचालक सहित करीब 30 सवारियां बैठी थीं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरिक्षत हैं। हालांकि दुर्घटना में बस सहित सड़क किनारे पार्क करीब सात वाहनों को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान लक्कड़ बाजार-संजौली मार्ग पर जाम भी लगा रहा। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल करवाया। पुलिस ने बस चालक का अस्पताल में मेडिकल करवाया है। चालक का कहना है कि उसे चक्कर आ गया था। घटना सदर थाना के लक्कड़ बाजार क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन
मुद्रिका रूट पर निजी बस संजौली से ओल्ड बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल के नीचे बस अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी के तरफ खड़े एक वाहन से जा टकराई। इस दौरान करीब पांच अन्य वाहन सड़क पर खड़े थे। टक्कर में इनको भी नुकसान पहुंचा है। सड़क पर पैदल आवाजाही कर रहे लोग चपेट में आने से बच गए। बड़ा हादसा होने से टल गया। सदर थाना पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लोगों ने शहर की सड़कों के किनारे अवैध पार्क किए वाहनों को हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि आढ़े-तिरछे वाहनों के पार्क होने से जाम की समस्या भी बनी रहती है।
विज्ञापन