फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus service in shimla

Shimla News: कमाई घटीं तो बदला जाएगा परिचालक, हर स्टॉपेज से बैठानी पड़ेंगी सवारियां

Fri, 19 Apr 2024 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
bus service in shimla
एचआरटीसी को घाटे से उबारने के लिए निगम प्रबंधक ने तैयार किए छह फार्मूले
विज्ञापन

चालकों- परिचालकों को लागू करने के निर्देश जारी
रीतिका शर्मा
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए निगम प्रबंधक ने छह फार्मूले तैयार किए हैं। निगम के सभी चालकों-परिचालकों को इसे लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। अब चालकों-परिचालकों को हर स्टॉपेज पर बस रोकनी पड़ेगी, क्योंकि शहर में एचआरटीसी की बसों की तुलना में निजी में अधिक सवारियां भरी होती हैं। हर स्टॉपेज पर बस रुकने से एचआरटीसी की बसों में सवारियां बढ़ेंगी। निगम के अनुसार बस में सवारियां घटीं तो परिचालक को इसकी जवाबदेही देनी होगी। इसके साथ ही रूट पर अच्छा काम न करने वाले परिचालकों का रूट बदला जाएगा। चालकों-परिचालकों पर निगरानी रखने के लिए इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। इंस्पेक्टरों को समय-समय पर बसों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। न्यूनतम स्तर पर काम करने वाले इंस्पेक्टरों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
निगम प्रबंधक के दूसरे फार्मूले में चालकों-परिचालकों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा गया है। परिचालक के रवैये को देखकर ही बसों में आम जनता बैठना पसंद करेगी। तीसरे फार्मूले में एचआरटीसी की ओर से आम जनता को देने वाली सुविधाएं स्मार्ट कार्ड को अधिक से अधिक बनाना। सुविधाएं मिलने से बसों में ऑक्यूपेंसी बढ़ेगी। चौथे फार्मूले में स्कूल, कॉलेज और ऑनलाइन बस पास बनाने को बढ़ावा दिया जाएगा। पांचवें फार्मूले में बसों की चेकिंग की जाएगी। बसों का समय पर संचालन और यात्रियों की टिकटें काटने की जांच की जाएगी। छठे फार्मूले में बसों की उचित रूप से मरम्मत कर संचालन किया जाएगा। ब्रेक डाउन होने के कारण बार-बार बसें अब सड़कों पर खड़ी न हों।
विज्ञापन

एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि निगम को घाटे से उबारने के लिए चालकों- परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हर स्टॉपेज पर बस रोककर सवारियां बैठाने, यात्रियों के साथ अच्छा बर्ताव करने, बसों की उचित मरम्मत करने के निर्देशों को लागू करने के लिए कहा गया है। निगम की ओर से निगरानी रखी जा रही है। ऐसा न करने पर चालकों-परिचालकों को जबावदेही देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रदेश के 29 डिपुओं को हर दिन का 2.50 करोड़ जुटाने का लक्ष्य
हिमाचल पथ परिवहन निगम को घाटे से उभारने के लिए निगम प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने प्रदेश के सभी 29 डिपुओं को हर दिन का टारगेट दिया है। डिपुओं को हर दिन का 2.50 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। शिमला मंडल के लिए हर दिन का 87.50 लाख रुपये जुटाने का टारगेट है। इनमें शिमला शहर के लिए 9.50 लाख, शिमला ग्रामीण 5.50 लाख, तारादेवी 8.50 लाख, बोल्वो 9.50 लाख, सोलन 11 लाख, रिकांगपिओ 8 लाख, रामपुर 10.50 लाख, परवाणू 3 लाख, नाहन 11.50 लाख, करसोग डिपो के लिए 2.50 लाख कैश जुटाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही मंडी मंडल को 48 लाख, हमीरपुर मंडल को 54.50 लाख और धर्मशाला मंडल को 62.20 लाख रुपये का टारगेट दिया गया है। निगम की ओर से हर दिन के कलेक्शन की मॉनीटरिंग की जा रही है। अगर कोई डिपो तय टारगेट को हासिल करने से चूक जाता है तो संबंधित मंडलीय प्रबंधक की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed