फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan-Thund bus service stopped soon after the elections

Shimla News: विस चुनाव होते ही फिर बंद कर दी सोलन-ठूंड बस सेवा

Thu, 22 Dec 2022 03:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुन्गा (शिमला) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 22 Dec 2022 03:34 PM IST
सार

कसुम्पटी कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष दयाराम वर्मा, दौलतराम मेहता, सतलाई पंचायत के उपप्रधान नेत्र सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान सेवकराम ठाकुर, चंचल वर्मा, रमेश ठाकुर, जबर सिंह ठाकुर और रामगोपल मेहता सहित अनेक लोगों ने बताया कि 27 सालों से चल रही सोलन-पीरन-ठूंड बस सेवा भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनेकों बार कई माह तक बंद रही।

विज्ञापन
Solan-Thund bus service stopped soon after the elections
बस सेवा - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा चुनाव होते ही एचआरटीसी सोलन ने पीरन-ठूंड बस सेवा को फिर बंद कर दिया। इससे मशोबरा ब्लॉक के अंतिम छोर की दो पंचायतें सतलाई और पीरन के सैकड़ों लोग परेशान हैं। कसुम्पटी कांग्रेस के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष दयाराम वर्मा, दौलतराम मेहता, सतलाई पंचायत के उपप्रधान नेत्र सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान सेवकराम ठाकुर, चंचल वर्मा, रमेश ठाकुर, जबर सिंह ठाकुर और रामगोपल मेहता सहित अनेक लोगों ने बताया कि 27 सालों से चल रही सोलन-पीरन-ठूंड बस सेवा भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनेकों बार कई माह तक बंद रही।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव आते ही एचआरटीसी सोलन ने अक्तूबर माह में इसे आरंभ कर दिया था अब दोबारा बंद कर दिया। इसके चलते लोगों में आक्रोश है। इस क्षेत्र के लोगों के लिए सोलन बाजार नजदीक पड़ता है। लोग अपने कृषि उत्पाद बेचने, रोजमर्रा का समान खरीदने सोलन ही जाते हैं। लोगों के लिए सोलन-पीरन-ठूंड बस सेवा ही आने जाने का एकमात्र साधन था लेकिन अब बस बंद होने से लोगों को टैक्सियां किराये पर लेकर जाना पड़ रहा है। पूर्व प्रधान दयाराम वर्मा ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान 7 जनवरी 1995 को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गिरि नदी पर बने नारिगा पुल का उद्घाटन करने के साथ ही सोलन से पीरन के लिए बस सेवा आरंभ करवाई थी।
विज्ञापन


जिला भाजपा सदस्य प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि अधिकारियों की नाकामी की वजह से प्रदेश में भाजपा सरकार हारी है। बताया कि इनके द्वारा इस बस सेवा को नियमित चलाने के लिए पूर्व सरकार के कार्यकाल में काफी प्रयास किए लेकिन एचआरटीसी सोलन के अधिकारी थोड़े दिन बस चलाकर बंद कर देते हैं। लोगों को सीमा पर लगते सिरमौर के जघेड़ तक जाने के लिए पीरन और ट्रहाई से निजी गाड़ी का सात किलोमीटर का किराया चार सौ रुपये अदा करना पड़ता है। कसुम्पटी विस क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला विधायक अनिरुद्ध सिंह के ध्यान में लाया है और शीघ्र ही बस सेवा बहाल हो जाएगी। शीघ्र बहाल होगी बस सेवा क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सोलन शुगल सिंह ने बताया कि सोलन डिपो में बसों का अभाव है। अधिकांश गाड़ियां खटारा बन चुकी हैं। इस कारण पीरन ठूंड बस सेवा बंद कर दी थी और शीघ्र बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed