{"_id":"5774b96d4f1c1b881579ab2f","slug":"bus-q-shelters-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां बनेंगे चंडीगढ़, दिल्ली की तर्ज पर बस क्यू शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां बनेंगे चंडीगढ़, दिल्ली की तर्ज पर बस क्यू शेल्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ और दिल्ली सहित अन्य महानगरों की तर्ज पर नगर निगम राजधानी में आधुनिक बस क्यू शेल्टर (रेन शेल्टर) स्थापित करने जा रहा है। ट्रायल के तौर पर छोटा शिमला में सचिवालय के पास पहला रेन शेल्टर स्थापित किया जाएगा। प्री-फैबरिकेटिड तकनीक से बनने वाले इस रेन शेल्टर पर करीब साढ़े सात लाख रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन
ट्रायल सफल रहने पर नगर निगम शहर भर में ऐसे रेन शेल्टर स्थापित करेगा। नगर निगम ने दिल्ली की एक कंपनी को रेन शेल्टर स्थापित करने का जिम्मा सौंपा है। छोटा शिमला में सचिवालय के पास एक सप्ताह के भीतर रेन शेल्टर स्थापित करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर भर में स्थापित होंगे आधुनिक रेन शेल्टर
नगर निगम शहर में आधुनिक रेन शेल्टर स्थापित करने जा रहा है। छोटा शिमला में सचिवालय के पास जल्द रेन शेल्टर स्थापित कर दिया जाएगा। प्रयोग सफल रहा तो शहर के अन्य क्षेत्रों में भी आधुनिक रेन शेल्टर स्थापित किए जाएंगे। -पंकज राय, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
रेन शेल्टर की जगह बने हैं ई-टायलेट
नगर निगम ने छोटा शिमला में पुराने रेन शेल्टर की जगह ई-टायलेट स्थापित किए हैं। पुराने रेन शेल्टर की हालत बेहद खराब हो चुकी थी। नगर निगम ई-टायलेट के साथ बने बस स्टॉप के सामने खाली पड़ी जगह पर आधुनिक रेन शेल्टर स्थापित करने जा रहा है।