{"_id":"5d484b6b8ebc3e6ce47b2aac","slug":"bus-owner-organize-free-bus-ride-after-decision-on-article-370-in-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"370 हटने की खुशी में मुसाफिरों को मुफ्त बस यात्रा, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
370 हटने की खुशी में मुसाफिरों को मुफ्त बस यात्रा, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 06 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
राजकुमार चौधरी, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
राजकुमार चौधरी, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की खुशी में एक ट्रांसपोर्टर ने जिला कांगड़ा में विभिन्न रूटों पर चलने वाली बस में यात्रियों को निशुल्क सफर करवाया। देश भक्ति की यह मिसाल स्वर्ण जयंती बस के मालिक जितेंद्र कुमार ने पेश की। बाकायदा निशुल्क बस सेवा का बोर्ड भी लगाया गया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें जेएंडके से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की सूचना मिली, उसके बाद उन्होंने अपनी बस को यात्रियों के लिए निशुल्क कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कांगड़ा से शाम चार बजे और धर्मशाला से साढ़े पांच बजे चलने वाली बस में यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया गया। यही नहीं, उन्होंने बस में रूट चार्ट के साथ-साथ निशुल्क सफर करने के लिए कागज पर प्रिंट निकाल कर एक बोर्ड पर बाकायदा लिखा था कि अनुच्छेद-370 हटने की खुशी में आज के दिन बस की यात्रा मुफ्त है।स्वर्ण जयंती के बस मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक तो उन्होंने देश
विज्ञापन
भक्ति के कारण बस में यात्रियों को निशुल्क सुविधा दी है। वहीं उन्होंने बस के माध्यम से कई रूट जम्मू-कश्मीर के लगाए थे। इस दौरान हर जगह पर उनसे नाहक पूछताछ होती थी। साथ ही उन्हें परेशान भी किया जाता था। ऐसे में अब अनुच्छेद 370 हटाए जाने से उन्हें भविष्य में बिना वजह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
टूअर के दौरान पेश आती थी दिक्कतें
स्वर्ण जयंती के बस मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक तो उन्होंने देश भक्ति के कारण बस में यात्रियों को निशुल्क सुविधा दी है। वहीं उन्होंने बस के माध्यम से कई रूट जम्मू-कश्मीर के लगाए थे। इस दौरान हर जगह पर उनसे नाहक पूछताछ होती थी। साथ ही उन्हें परेशान भी किया जाता था। ऐसे में अब अनुच्छेद 370 हटाए जाने से उन्हें भविष्य में बिना वजह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।