फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus owner organize free bus ride after decision on article 370 in jammu kashmir

370 हटने की खुशी में मुसाफिरों को मुफ्त बस यात्रा, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 06 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh राजकुमार चौधरी, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
राजकुमार चौधरी, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
bus owner organize free bus ride after decision on article 370 in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की खुशी में एक ट्रांसपोर्टर ने जिला कांगड़ा में विभिन्न रूटों पर चलने वाली बस में यात्रियों को निशुल्क सफर करवाया। देश भक्ति की यह मिसाल स्वर्ण जयंती बस के मालिक जितेंद्र कुमार ने पेश की। बाकायदा निशुल्क बस सेवा का बोर्ड भी लगाया गया। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें जेएंडके से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की सूचना मिली, उसके बाद उन्होंने अपनी बस को यात्रियों के लिए निशुल्क कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कांगड़ा से शाम चार बजे और धर्मशाला से साढ़े पांच बजे चलने वाली बस में यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया गया। यही नहीं, उन्होंने बस में रूट चार्ट के साथ-साथ निशुल्क सफर करने के लिए कागज पर प्रिंट निकाल कर एक बोर्ड पर बाकायदा लिखा था कि अनुच्छेद-370 हटने की खुशी में आज के दिन बस की यात्रा मुफ्त है।स्वर्ण जयंती के बस मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक तो उन्होंने देश
विज्ञापन


भक्ति के कारण बस में यात्रियों को निशुल्क सुविधा दी है। वहीं उन्होंने बस के माध्यम से कई रूट जम्मू-कश्मीर के लगाए थे। इस दौरान हर जगह पर उनसे नाहक पूछताछ होती थी। साथ ही उन्हें परेशान भी किया जाता था। ऐसे में अब अनुच्छेद 370 हटाए जाने से उन्हें भविष्य में बिना वजह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टूअर के दौरान पेश आती थी दिक्कतें

स्वर्ण जयंती के बस मालिक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक तो उन्होंने देश भक्ति के कारण बस में यात्रियों को निशुल्क सुविधा दी है। वहीं उन्होंने बस के माध्यम से कई रूट जम्मू-कश्मीर के लगाए थे। इस दौरान हर जगह पर उनसे नाहक पूछताछ होती थी। साथ ही उन्हें परेशान भी किया जाता था। ऐसे में अब अनुच्छेद 370 हटाए जाने से उन्हें भविष्य में बिना वजह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed