फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus not going on route

Shimla News: धलाया-शिमला रूट पर कुल्लू डिपो की बस बंद

Tue, 04 Feb 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
bus not going on route
कर्मचारियों, मरीजों को शिमला आने के लिए झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

बस सेवा बहाल करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। धामी क्षेत्र के धलाया-शिमला रूट पर बस बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी इस बात की है कि 15 साल पुराने इस रूट पर निगम कुल्लू डिपो की बस चला रहा था और बस बंद होने के बाद लोगों को कुल्लू के क्षेत्रीय प्रबंधक से ही इस बारे में बात करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। मजबूरन लोगों ने अब इस बारे में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धलाया से सुबह 7:15 बजे यह बस शिमला के लिए चलती थी। इस बस में सरकारी कर्मचारियों के अलावा मरीज और अन्य लोग आवाजाही करते हैं। लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से बस नहीं चल रही है। अब दो फरवरी को लोगों के शिकायत करने पर तीन फरवरी को बस आई लेकिन चार फरवरी को फिर से बस रूट पर नहीं आई है। इसके बाद लोगों ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल करके शिकायत की है। युवक मंडल धलाया के पूर्व प्रधान मनोहर शर्मा ने बताया कि बस नहीं चलने की शिकायत लेकर जब लोग पुराना बस स्टैंड में एचआरटीसी के काउंटर पर गए तो उन्हें बताया कि इसके बारे में उन्हें कुल्लू क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से ही संपर्क करना पड़ेगा। स्थानीय निवासी हेमंत, खेमराज, घनश्याम, लेखराज, नरेश, श्रवण, राहुल, सोनिया, करन, रतीराम, सुनील, सतीश और नगेंद्र ने बताया कि हर रोज बड़ी संख्या में लोग बस से सफर करते हैं। लोगों की सुविधा के लिए बस को नियमित रूप से चलाया जाए। उन्होंने बताया कि बस नहीं चलने से दृष्टिबाधित सुरेश को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में सुरेश को मझोल से चलने वाली एक अन्य बस में खड़े होकर सफर करके शिमला पहुंचाना पड़ रहा है। बस नहीं चलने से चलयामा, धलाया, न्योली, बनोण, बोहली, रतनपुर, धगोह और क्यारी समेत आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed