फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus fare may increase in himachal

तैयार रहें, महंगा हो सकता है बस का सफर

Thu, 31 Jul 2014 08:30 AM IST
Updated Thu, 31 Jul 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
bus fare may increase in himachal

प्रदेश के लोगों पर महंगाई की एक और मार पड़ने वाली है। यहां बस किराए में वृद्घि की तैयारी चल रही है। निजी बस ऑपरेटर किराया बढ़ाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने जा रहे हैं। इसके लिए जल्दी ही एक बैठक बुलाई जा रही है।

विज्ञापन


सरकार की तरफ से आठ महीने पहले बढ़ाए किराये को ये बस ऑपरेटर नाकाफी बता रहे हैं। डीजल के बढ़ते दामों के कारण एक बार फिर से किराया बढ़ाने को सरकार पर दबाव बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन


हिमाचल में मौजूदा समय में 4000 निजी बसें सेवाएं दे रही हैं। इन्हीं में किराया बढ़ाने की बात उठाई गई है।

अब देने होंगे ज्यादा पैसे

bus fare may increase in himachal

हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष जैसीराम शर्मा ने कहा है कि लगभग आठ-नौ महीने पहले भी निजी बस ऑपरेटर संघ इसी तरह से लामबंद हुए थे। फिर एक अक्तूबर 2013 को किराया एक रुपये 11 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाने का निर्णय हुआ था।

यह बढ़ोतरी 30 फीसदी की गई थी। उस समय डीजल के रेट 51.73 रुपये प्रति लीटर के आसपास थे। आज ये लगभग 57.60 रुपये प्रति लीटर या प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में इसके आसपास है। ऐसे में फिर से 30 फीसदी तक किराया बढ़ सकता है।

आठ महीने में इस रिकार्ड बढ़ोतरी से निजी बस ऑपरेटर परेशान हैं। जैसीराम शर्मा बोले कि प्रदेश में वर्तमान में लगभग 4000 निजी बसें चल रही हैं।

बीमा प्रीमियम बढ़ाने से भी नाराज

bus fare may increase in himachal

डीजल के बढ़े रेट से मौजूदा किराये के हिसाब से इनका गुजारा नहीं हो पा रहा है। संघ के महासचिव वीरेंद्र गुलेरिया ने कहा कि एक तरफ तो डीजल के रेट बढ़ रहे हैं और दूसरी तरफ थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम को भी 80 रुपये प्रति सीट तक बढ़ा दिया गया है।

यानी 42 सीटर बस में इसमें सीधी 3360 रुपये की सालाना बढ़ोतरी की गई है। ऐसे ही कई खर्चे बढ़े हैं। ऑपरेटर ऐसे कई मामले भी उठाएंगे।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष जैसीराम शर्मा ने यह भी मांग उठाई है कि ट्रैक्स और मैक्स संचालकों पर राज्य सरकार सख्ती बरते। उन्होंने कहा कि ये अवैध रूप से निजी बस रूटों से सवारियां उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed