फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus fair increased in hrtc in himachal.

हिमाचल में महंगा हुआ सफर, बढ़ाया गया बस किराया

Fri, 22 Jan 2016 02:04 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:04 PM IST
विज्ञापन
bus fair increased in hrtc in himachal.

एचआरटीसी बसों में छोटे से लेकर बड़े रूटों पर सफर महंगा हो गया है। परिवहन निगम ने यात्री बीमा के नाम बस किराये में दो से पांच रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। निगम की बसों में दस किलोमीटर से अधिक का सफर करने वाले यात्रियों पर इसकी मार पड़ेगी।

विज्ञापन


इससे पहले 50 किलोमीटर तक का सफर करने पर निगम यात्रियों से यात्री बीमा वसूल नहीं किया जाता था। अब दस किलोमीटर से अधिक यात्रा करने पर निगम यात्रियों से दो रुपये यात्री बीमा वसूलेगा। नए नियमों के अनुसार 10 किलोमीटर तक यात्रा करने पर निगम यात्रियों से बीमा राशि वसूल नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जानिए क्या है यात्री बीमा

bus fair increased in hrtc in himachal.

निगम की बसों में यात्रियों से यात्री दुर्घटना बीमा में बीमा राशि वसूल की जाती है। एकत्र राशि दुर्घटना के दौरान यात्रियों को राहत के तौर पर दी जाती है।

कितने किलोमीटर पर कितना होगा अब किराया
किलोमीटर=======पहले
=======अब
11-50===========00=========02
51-100=========02=========04
101-300=========03========06
301 से अधिक=====05=========10

अब ये होगा लॉन्ग रूट का किराया

bus fair increased in hrtc in himachal.
किराया पहले और अब
रूट===================पहले=====अब

मंडी-दिल्ली (साधारण)========487=======492
मंडी-दिल्ली (वोल्वो)==========958=======963
मंडी-दिल्ली (टाटा एसी)========775=======780

एचआरटीसी मंडी के मंडलीय प्रबंधक एन सलारिया का कहना है कि यात्री बीमा योजना में बदलाव किए गए हैं। अब दस किलोमीटर से अधिक यात्रा करने पर यात्रियों से यात्रा बीमा वसूल किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा ही निगम की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed