{"_id":"4d7dd9debec5295baa7389267a0deb4b","slug":"bus-demand-for-neri-summerhill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरी के सनहोग तक बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरी के सनहोग तक बस चलाने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 22 Aug 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत नेरी के लोगों ने मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक को मांग पत्र सौंप कर सेरी -नेरी सड़क पर अतिरिक्त बसे चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस रूट पर आबादी के हिसाब से चल रही परिवहन निगम की बसें कम पड़ रही है।
विज्ञापन
इससे ओवरलोडिंग होती है। ऐसे में उक्त मार्ग पर कभी भी कोई अनहोनी होने की आशंका हर समय बनी रहती है। प्रभात युवा मंडल चमों सन्होंग के अध्यक्ष नरेश ठाकुर और सचिव संजीव कुमार ने कहा कि इस मांग को कई मर्तबा परिवहन निगम के अधिकारियों के सामने भी उठाया जा चुका है।
विज्ञापन
मगर इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और लोगों की समस्या बराबर बनी हुई है। इन लोगों ने उक्त मार्ग सुबह आठ बजे, नौ बजे, शिमला से सन्होग के लिए शाम पांच बजे और सात बजे अतिरिक्त बसें चलाने की माग की है।
विज्ञापन
युवा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सेरी - नेरी मार्ग हाल ही में पक्का हुआ है, समरहिल से सन्होग उपरला लगभग तीन किलोमीटर चेडविक फॉल के नजदीक स्थित है। सांगटी से सटा यह क्षेत्र नई रिहायशी विस्तृत क्षेत्र है। यहां बस चलने से निगम को कोई घाटा नहीं होगा और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।